फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   samajwadi party candidate ram gopal yadav filed nomination for rajya sabha

राज्यसभा के लिए सपा प्रत्याशी रामगोपाल यादव ने किया नामांकन, अखिलेश यादव भी रहे मौजूद

Wed, 21 Oct 2020 12:14 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 21 Oct 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party candidate ram gopal yadav filed nomination for rajya sabha
रामगोपाल यादव के साथ अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
राज्यसभा चुनाव में बुधवार को समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार राम गोपाल यादव ने नामांकन दाखिल किया। रामगोपाल यादव सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में नामांकन दाखिल करने के लिए विधानभवन स्थित टंडन हाॅल पहुंचे। उन्होंने निर्वाचन अधिकारी को अपना नामांकन पत्र सौंपा। उनके साथ बेटे अक्षय यादव सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन


छह साल में पौने चार करोड़ बढ़ी सपा प्रत्याशी की संपत्ति
रामगोपाल यादव के पास 14 करोड़  19 लाख 73 हजार  86 रुपये की संपत्ति है। इसमें 2 करोड़ 9 लाख 42 हजार 611 रुपये की चल संपत्ति है और 12 करोड़ 10 लाख 30 हजार 475 रुपये की अचल संपत्ति है। राम गोपाल की संपत्ति में छह साल में करीब पौने चार करोड़ का इजाफा हुआ है। 2014 में उनकी कुल संपत्ति 10 करोड़ 49 लाख 3 हजार 998 रुपये थी। राम गोपाल यादव के पास दो कार और तीन विदेशी ब्रांड के असलहे हैं। उनके पास 1 लाख 30 हजार रुपये नकद हैं जबकि बेटे अक्षय यादव को उन्होंने 26 लाख 50 हजार रुपये उधार दे रखे हैं। दो चावल मिल को भी रामगोपाल ने करीब 19 लाख रुपये उधार दे रखे हैं। उनके पास 30 लाख रुपये कीमत के 610 ग्राम सोने के आभूषण है। इसके साथ ही रामगोपाल पर 89 लाख 16 हजार रुपये का कर्ज भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed