{"_id":"6054e3afdf470919972b57e9","slug":"samajwadi-party-bicycle-yatra-reached-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ पहुंची सपा की साइकिल यात्रा, 20 मार्च को बनेगी अगली रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ पहुंची सपा की साइकिल यात्रा, 20 मार्च को बनेगी अगली रणनीति
Fri, 19 Mar 2021 11:17 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
सपा की साइकिल यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर से पूर्व मंत्री आजम खां के उत्पीड़न के विरोध में जौहर विश्वविद्यलाय से शुरू हुआ साइकिल यात्रा शुक्रवार को राजधानी पहुंची गई है। शनिवार को प्रदेश कार्यालय में यात्रा का समापन होगा। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अगली रणनीति का खुलासा करेंगे। वह पार्टी नेताओं को भविष्य की रणनीति से वाकिफ कराएंगे।
विज्ञापन
रामपुर से 12 मार्च से शुरू हुई साइकिल यात्रा बरेली, शाहजहांपुर, लखीमपुर, सीतापुर होते हुए शुक्रवार को लखनऊ की सीमा में पहुंच गई है। यहां जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत के नेतृत्व में स्वागत किया गया। विधानसभा क्षेत्र बीकेटी के इटौंजा टोल पर पार्टी नेताओं ने यात्रा का स्वागत किया। यहां से भैंसामऊ मोड़, चन्द्रिका देवी मोड़ होते हुए यात्रा अस्ती रोड़ स्थित लॉन पहुंची। यहां रात्रि विश्राम के बाद सुबह आठ बजे पार्टी कार्यालय के लिए रवाना होगी। पार्टी कार्यालय में दोपहर बाद यात्रा के पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संबोधित करेंगे। पार्टी कार्यालय में होने वाली इस जनसभा में पार्टी नेताओं को चुनावी जंग जीतने का मंत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
यात्रा के बहाने संबंधित क्षेत्र की समस्या पर निशाना
समाजवादी पार्टी की ओर से रामपुर से शुरू की गई साइकिल यात्रा को मिल रहे समर्थन से पार्टी नेता उत्साहित हैं। अब इसे भव्य बनाने की रणनीति अपनाई गई है। समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि साइकिल यात्रा के दौरान हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह लगातार बढ़ा है। युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठाया गया। प्रदेश स्तरीय मुद्दों के साथ स्थानीय मुद्दों को भी उठाया गया है।
विज्ञापन