{"_id":"6605bcaa6a2ad10845056b66","slug":"samajwadi-party-and-others-expresses-grief-on-mukhtar-ansari-s-death-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mukhtar Ansari News: सपा ने निधन को बताया दुखद, पूर्व आईपीएस ने की न्यायिक जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mukhtar Ansari News: सपा ने निधन को बताया दुखद, पूर्व आईपीएस ने की न्यायिक जांच की मांग
Fri, 29 Mar 2024 12:29 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 29 Mar 2024 12:29 AM IST
सार
सपा ने माफिया मुख्तार अंसारी के निधन पर दुख जताया है जबकि पूर्व आईपीएस अफसर ने मामले में न्यायिक जांच की मांग की है। कांग्रेस ने इसे सांस्थानिक हत्या कहा है।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है। सपा ने निधन पर दुख जताया है तो पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने न्यायिक जांच कराने की मांग की है। कांग्रेस महासचिव ने इसे सांस्थानिक हत्या करार दिया है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के एक्स हैंडल पर लिखा गया कि पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी का इंतकाल दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुख सहने का संबल प्राप्त हो, विनम्र श्रद्धांजलि। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संगठन अनिल यादव ने एक्स हैंडल पर लिखा कि मुख्तार अंसारी को विदा। सामंतवाद- सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ने वाले एक नेता की सांस्थानिक हत्या हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने बयान जारी कर कहा कि आजाद अधिकार सेना मुख्तार की मौत से जुड़े आरोपों की हाईकोर्ट के जज से न्यायिक जांच की मांग करती है। सपा के वरिष्ठ नेता आईपी सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट राज्य सरकार को जेल में बंद राजनेताओं की सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दे।