फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   samajwadi housing scheme start from lucknow.

खुशखबरीः राजधानी में जल्द ही बनेंगे 1000 अफोर्डेबल फ्लैट

Wed, 10 Dec 2014 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 10 Dec 2014 11:11 AM IST
विज्ञापन
samajwadi housing scheme start from lucknow.

समाजवादी आवासीय योजना का आगाज आवास विकास परिषद के जरिये राजधानी में ही होगा। इसमें सबसे पहले एक हजार फ्लैटों का निर्माण शुरू किया जाएगा। परिषद की अवध विहार, वृंदावन और आम्रपाली योजना में इन फ्लैटों का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन


एफोर्डबेल टाइप के फ्लैटों की कीमत 15 से 25 लाख रुपये के बीच होगी। इनमें आवंटियों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने का दावा भी परिषद की ओर से किया जा रहा है। इनमें पार्किंग, पार्क, चौड़ी सड़क, बेहतर सीवरेज और जलापूर्ति इंतजामों के अलावा सामुदायिक और मनोरंजन की सुविधाएं भी आवंटियों को दी जाएंगी।
विज्ञापन


पहले राजधानी में एक हजार फ्लैट बनाए जाने की तैयारी की जा रही है। जबकि, इस स्कीम का विस्तार परिषद धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में करेगा और लगभग 10 हजार ऐसे आवासों का निर्माण अगले डेढ़ साल में शुरू करवा दिया जाएगा। इससे आम लोगों की मकानों की जरूरत को परिषद पूरा करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट की बैठक में हुआ था फैसला

samajwadi housing scheme start from lucknow.

छह दिसंबर को यूपी कैबिनेट ने समाजवादी आवासीय योजना को हरी झंडी दिखाई है। इस योजना में पांच से लेकर 100 एकड़ के क्षेत्रफल में 60 प्रतिशत जमीन पर एफोर्डेबल फ्लैट बनाए जा सकेंगे।

एफोर्डेबल हाउसिंग योजना के लिए फ्लैट की दरें निर्धारित कर दी गई हैं। राष्ट्रीय राजधानी परिक्षेत्र (एनसीआर) में 3000 रुपये प्रति वर्ग फीट की दर से फ्लैट मिलेंगे। यानी यदि कोई 750 वर्ग फीट का फ्लैट लेता है तो इसकी कीमत 22.50 लाख रुपये होगी।

इसी तरह मेट्रो शहरों में 2800 और अन्य शहरों में 2500 रुपये प्रति वर्ग फीट की दर से फ्लैट मिलेंगे। महंगाई के हिसाब से हर साल फ्लैट की दरों में वृद्धि होगी।

विकासकर्ता एक हेक्टेयर जमीन में अधिकतम 450 फ्लैट ही बना सकेगा। इस हिसाब से लखनऊ में इस स्कीम के तहत लखनऊ में 2800 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से ये फ्लैट बिकेंगे। इनकी अधिकतम कीमत 25 लाख रुपये तक होगी।

550 से लेकर 700 वर्ग फीट के फ्लैट बनाए जाएंगे। आवास विकास परिषद की बोर्ड मीटिंग में प्रमुख सचिव आवास सदाकांत ने परिषद के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि, समाजवादी आवासीय योजना के लिए वे भरसक प्रयास करें। ताकि, अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक भवन की सुविधा पहुंचे।

इस वर्ग का ग्राहक सबसे ज्यादा

samajwadi housing scheme start from lucknow.

15 से 25 लाख रुपये के बीच आवास की इच्छा रखने वाला वर्ग सबसे अधिक है। इसलिए इसी वर्ग के लिए अब सबसे अधिक फ्लैटों का निर्माण आवास विकास परिषद करेगा। परिषद के कमिश्नर शाहबुद्दीन मोहम्मद बताते हैं कि, हमारे पास बहुत भूमि है।

खासतौर पर लखनऊ की अवध विहार, आम्रपाली और वृंदावन योजना में हम फ्लैट बना सकते हैं। पहले एक हजार फ्लैट बनाएंगे। डिमांड देखी जाएगी, उसके बाद एक हजार और बनाए जाएंगे। सभी सुविधाएं जो एक टाउनशिप में मिलती हैं, समाजवादी आवासीय योजना के तहत भी दी जाएंगी।

लखनऊ के अलावा गाजियाबाद, मेरठ, कानपुर में भी समाजवादी आवासीय योजना के भवनों का निर्माण भी भविष्य में किया जाएगा। कुल मिला कर पूरे प्रदेश में करीब 10 हजार फ्लैटों का निर्माण अगले डेढ़ साल के दौरान पूरा किया जाएगा। जिससे पूरे प्रदेश की जनता को लाभ मिलेगा।

उप्र आवास विकास परिषद के आयुक्त शाहबुद्दीन मोहम्मद ने बताया कि हम समाजवादी आवासीय योजना में फ्लैट बनाएंगे। जिनमें से अधिक से अधिक जनसुविधाओं का भी ख्याल रखा जाएगा। पार्किंग और लिफ्ट जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। शुुरुआत लखनऊ से होगी। बाद में अन्य शहरों में भी ऐसे आवास बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed