{"_id":"5ce29b84bdec22071e6d600c","slug":"salt-sprinkled-on-a-man-s-wound-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाते समय झुलसे युवक के घावों पर लगा दिया नमक का लेप, डॉक्टर्स भी सहमे, मरीज गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना बनाते समय झुलसे युवक के घावों पर लगा दिया नमक का लेप, डॉक्टर्स भी सहमे, मरीज गंभीर
Mon, 20 May 2019 05:55 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 20 May 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी में एक वैवाहिक समारोह में खाना बनाते समय एक व्यक्ति झुलस गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया जहां इलाज के नाम पर किसी ने जले पर नमक का लेप लगा दिया। ये सब देखकर डॉक्टर भी परेशान हो गए। युवक को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी प्रदीप का रविवार को तिलक समारोह था। यहां पर पुलाव बनाते समय गर्म पानी गिरने से लखनऊ निवासी कारीगर संदीप झुलस गया। इस दौरान कार्यक्रम में भी अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
जब उसे इलाज के लिए सुबेहा सीएचसी ले जाया गया तो उसके घाव पर किसी ने नमक लगा दिया। इससे वहां पहुंचे डॉक्टर भी हैरान रह गए। इसके बाद प्राथमिक उपचार के लिए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। मामले पर एसओ अशोक यादव का कहना है कि पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन