{"_id":"65298f673f3dee14360e4d84","slug":"salons-xen-transferred-raebareli-news-c-101-1-slko1032-5449-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अभद्रता के आरोपाें से घिरे सलोन के एक्सईएन का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अभद्रता के आरोपाें से घिरे सलोन के एक्सईएन का तबादला
Sat, 14 Oct 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। व्यापारियों व अन्य लोगों से अभद्रता करने के आरोपों से घिरे विद्युत वितरण खंड सलोन के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) का स्थानांतरण हो गया है। पिछले दिनों ही व्यापारियों ने एक्सईएन के खिलाफ प्रदर्शन करने के साथ उन्हें हटाने की मांग की थी।
सलोन कस्बे में मनमाने तरीके से लोगों के बिजली कनेक्शन काटने और जांच के नाम पर अभद्रता करने के एक्सईएन की टीम पर आरोप लग रहे थे। ऐसे ही मामले में गत दिनों सलोन कस्बे के व्यापारियों ने बाजार बंद करके एक्सईएन के खिलाफ प्रदर्शन किया था। एसडीएम और सीओ ने लोगों को समझाकर शांत कराया और मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई। इस बीच बृहस्पतिवार को सलोन के एक्सईएन दिलीप कुमार का तबादला श्रावस्ती जनपद कर दिया गया। दूसरी तरफ विभाग के अधिकारी इसे सामान्य तबादला बता रहे हैं।