फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   salon shopkeeper Ramkumar Sharma daughter Chandini has been selected for India Under-19 A team

जिद से हासिल किया मुकाम: तपकर निखरी 'चांदनी' अंडर-19 टीम में बिखेरेंगी जलवा, पिता चलाते हैं सैलून की दुकान

Tue, 26 Nov 2024 04:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Nov 2024 04:07 PM IST
सार

लखनऊ की 'चांदनी' का चयन अंडर-19 टीम में हुआ है। उन्होंने अपनी जिद से यह मुकाम हासिल किया। इनके पिता सैलून की दुकान चलाते हैं। 

विज्ञापन
salon shopkeeper Ramkumar Sharma daughter Chandini has been selected for India Under-19 A team
क्रिकेटर चांदनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ के बंगलाबाजार में एक छोटा सा सैलून चलाने वाले रामकुमार शर्मा की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। उनकी बेटी चांदनी भारत की अंडर-19 ए टीम के लिए चयनित हुई है।

विज्ञापन


इस खुशी का इजहार करते हुए रामकुमार की आंखों में कुछ घटनाएं बिजली सी कौंध जाती हैं। वह मुस्कुराते हुए कहते हैं, एक दिन वो था जब मैंने बेटी को क्रिकेट खेलने से मना किया था। चांदनी को शुरू से क्रिकेट पसंद था। 
विज्ञापन

हाईस्कूल का आखिरी पेपर देने के बाद तो वह क्रिकेट में दाखिला दिलाने के लिए लड़ गई थी। खाना खाने से इन्कार कर दिया था। हमारे आश्वासन के बाद उसने खाना खाया। अगले दिन नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम में ट्रेनिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई ने दिलाई खेलने की परमिशन

अमर उजाला से खास बातचीत में चांदनी ने कहा कि मुझे आज भी याद है जब पापा मेरे क्रिकेट खेलने के खिलाफ थे, तब बड़े भाई ने पापा से बात करके मुझे खेलने की परमिशन दिलाई। शुरुआत गली क्रिकेट में लड़कों के साथ खेलकर की। बाद में मेरा चयन नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम में हो गया।


यहां प्रियंका शैली मैम के निर्देशन में खेलना शुरू किया। यजुवेंद्र चहल को अपना पसंदीदा खिलाड़ी बातते हुए चांदनी कहती हैं कि चहल की बात ही निराली है। उनको गेंदबाजी करते देखकर काफी कुछ सीखने को मिला। महिला क्रिकेट में पूनम यादव दीदी मेरी पसंदीदा खिलाड़ी हैं।

क्रिकेट के प्रति प्यार चांदनी को बहुत आगे ले जाएगा : प्रियंका शैली

बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली चांदनी बेहतर प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। स्थानीय क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन प्रदेश की अंडर-19 क्रिकेट टीम में हो गया। पुणे में 3 से 10 दिसंबर तक होने वाली त्रिकोणीय प्रतियोगिता में इंडिया ए और इंडिया बी के अलावा दक्षिण अफ्रीका की टीम भाग लेगी। 



अगर चांदनी इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहती है, तो उसका चयन अगले साल श्रीलंका में जनवरी माह में होने वाले अंडर-19 विश्वकप के लिए हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed