फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Salesman Murdered for Refusing to Sell Liquor Before Shop Opening

Lucknow News: दुकान खुलने से पहले शराब नहीं देने पर सेल्समैन की हत्या

Tue, 12 May 2026 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 12 May 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Salesman Murdered for Refusing to Sell Liquor Before Shop Opening
अजय जायसवाल की फाइल फोटो।
मलिहाबाद। ढेढ़ेमऊ गांव में सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे शराब देने से मना करने पर सेल्समैन कानपुर निवासी अजय जायसवाल (35) की हत्या कर दी गई। वारदात को उसी गांव के नन्हक्के कहार ने अंजाम दिया।
विज्ञापन


ढेढ़ेमऊ स्थित देशी शराब की दुकान पर अजय जायसवाल दो वर्षों से काम कर रहे थे। सोमवार सुबह वह दुकान खोलने से पहले सफाई कर रहे थे। इसी दौरान नन्हक्के कहार शराब के नशे में वहां पहुंचा। आरोपी ने अजय से शराब मांगी। अजय ने बताया कि दुकान खुलने का समय 10 बजे है, थोड़ी देर इंतजार करना होगा। इस पर नन्हक्के भड़क गया और झगड़ा करने लगा। आरोपी ने पास में रखे लोहे के रॉड से अजय के सिर पर पीछे से कई वार किए।
विज्ञापन


अजय लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आरोपी वारदात के बाद वहां से भाग निकला। अजय के परिवार में मां मीरा देवी, पिता मुन्ना जायसवाल, पत्नी हेमा, दो बेटी खुशी, माही और बेटा कृष्णा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अजय की पत्नी हेमा की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी नन्हक्के कहार को मलिहाबाद तहसील के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मजदूरी करता है और उससे पूछताछ की जा रही है। वारदात आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी पीछे से हमला करते दिख रहा है।


निर्धारित समय के बाद भी बिकती है शराब

स्थानीय लोगों के अनुसार, देशी और अंग्रेजी शराब की दोनों दुकानों पर निर्धारित समय के बाद भी अवैध तरीके से शराब बेची जाती है। अक्सर रात 10 बजे के बाद भी दुकान के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। दुकानदार इस समय अधिक कीमत पर शराब बेचते हैं। इसको लेकर अक्सर ग्राहकों से उनका विवाद भी होता है।

अजय जायसवाल की फाइल फोटो।

अजय जायसवाल की फाइल फोटो।

अजय जायसवाल की फाइल फोटो।

अजय जायसवाल की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed