फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Salary will be cut down of nagar nigam worker

नगर निगम प्रशासन का 110 वार्डों में छापा, नदारद मिले 1800 सफाई कर्मचारी, कटेगा वेतन

Sat, 27 Apr 2019 01:39 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: सौरभ दिक्षित Updated Sat, 27 Apr 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Salary will be cut down of nagar nigam worker
लखनऊ - फोटो : self
नगर निगम प्रशासन ने सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति जांचने के लिए शुक्रवार को सभी 110 वार्डों में एक साथ छापा मारा। इस दौरान 1800 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इनमें स्थायी, संविदा और कार्यदायी संस्था के कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन


गैरहाजिर स्थायी कर्मचारियों का वेतन काटा जाएगा, वहीं संस्था के कर्मचारियों को हटाया जाएगा। नगर निगम में स्थायी, संविदा और कार्यदायी को मिलाकर करीब 9000 सफाई कर्मचारी तैनात हैं। इनमें आधे ही काम करते हैं, जबकि आधे घर बैठे वेतन लेते हैं।
विज्ञापन


स्मार्ट घड़ी व्यवस्था लागू करने के बाद भी यही सच सामने आया है। घड़ी अभी संस्था कर्मचारियों को ही जोन आठ में पहनाई जा रही है। इसमें 50 प्रतिशत कर्मचारी ही काम पर आ रहे हैं। यही हाल संविदा और नियमित कर्मचारियों का भी है। नियमित और संविदा कर्मचारी अभी घड़ी नहीं पहनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में उनकी ऑनलाइन सूचना नहीं आ रही है। इसके कारण उनकी पोल अभी नहीं खुल पा रही है। इसीलिए शुक्रवार को नगर निगम प्रशासन ने एक साथ एक समय पर सभी 110 वार्डों में सफाईकर्मियों की उपस्थिति जांचने के लिए छापामारी की। इसमें 20 प्रतिशत कर्मचारी गैरहाजिर मिले।

कई जगह फर्जी कर्मचारी पहुंचे
हाजिरी जांचने के लिए औचक निरीक्षण करने वाले एक अधिकारी ने बताया कि कुछ कार्यदायी संस्था वाले अखबार में खबर छप जाने से पहले ही सतर्क हो गए थे। ऐसे में वह अपनी खामी छिपाने के लिए फर्जी कर्मचारी लेकर पहुंच गए। संस्था वालों ने उनको क्या नाम बताना है, यह तो बता दिया था, लेकिन पिता का क्या नाम बताना है यह नहीं बताया। रजिस्टर में दर्ज नाम से के आधार पर वह अपना नाम तो बता गए, लेकिन पिता का नाम नहीं बता पाए। इससे उनकी पोल खुल गई।


हटाए जाएंगे गैरहाजिर संस्था कर्मचारी
नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि जो कर्मचारी गैरहाजिर मिले हैं उन सबके खिलाफ कार्रवाई होगी। जो स्थायी कर्मचारी हैं उनका एक दिन का वेतन काटा जाएगा और नोटिस जारी किया जाएगा। वहीं कार्यदायी संस्थाओं के कर्मचारियों को हटाया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed