फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Salary of four CHC superintendents stopped, notice sought and answers sought

Lucknow News: चार सीएचसी अधीक्षकों को वेतन रोका, नोटिस देकर मांगा जवाब

Sun, 28 Jan 2024 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 28 Jan 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Salary of four CHC superintendents stopped, notice sought and answers sought
रायबरेली। आयुष्मान भारत योजना के तहत कैशलेस इलाज के लिए गोल्डन कार्ड बनाने और मरीजों को मुफ्त इलाज की सुविधा देने में सीएचसी अधीक्षक लापरवाही कर रहे हैं। सीएमओ ने प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई तो चार सीएचसी अधीक्षक शामिल ही नहीं हुए। संबंधितों का वेतन रोकते हुए नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। सीएमओ ने विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिले में अब तक आठ लाख गरीबों के गोल्डन कार्ड नहीं बनाए जा सके हैं। इससे गरीबों को कैशलेस इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही है। अधीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में गोल्डन कार्ड शत प्रतिशत बनवाने के आदेश दिए गए हैं, लेकिन सीएचसी के अधीक्षक लापरवाही कर रहे हैं। बीती 24 जनवरी की शाम सीएमओ ने समीक्षा के लिए सभी अधीक्षकों को बुलाया, लेकिन बिना सूचना के चार अधीक्षक बैठक में शामिल होने के लिए नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

सीएमओ ने सीएचसी डीह के अधीक्षक डॉ. तारिक इकबाल, महराजगंज के अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह, सरेनी के अधीक्षक डॉ. अमल कुमार, रोहनियां के अधीक्षक डॉ. मो. अनवर का 24 जनवरी को वेतन रोक दिया है। सभी को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि लापरवाही करने वाले अधीक्षकों को बख्शा नहीं जाएगा। जवाब आने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed