{"_id":"6046fd268ebc3e59021164f4","slug":"salary-of-civic-polls-employees-increased-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नगर निकायों में ठेके पर तैनात सफाई कर्मियों का मानदेय बढ़ा, जारी किया गया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नगर निकायों में ठेके पर तैनात सफाई कर्मियों का मानदेय बढ़ा, जारी किया गया निर्देश
Tue, 09 Mar 2021 10:14 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 09 Mar 2021 10:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी साल में सरकार ने आउटसोर्सिंग के माध्यम से रखे गए सफाई कर्मियों के मानदेय में 28.64 रुपये की बढ़ोत्तरी कर दिया है। यानि ठेके पर रखे गए सफाई कर्मियों को 308.18 रुपये के स्थान पर अब 336.85 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
नगर विकास विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इसके मुताबिक मानदेय में बढ़ोत्तरी किए जाने के बाद हर महीने में चार दिन छुट्टियों का मानदेय काटकर भी सफाई कर्मियों को 8758 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिल सकेगा। अभी तक इन्हें 8012.73 रुपये मानदेय मिल रहा था।
विज्ञापन
बता दें कि प्रदेश भर के नगर निकायों में नियमित सफाई कर्मियों की बहुत दिनों से भर्ती नहीं हो पाई है। ऐसे में 50 प्रतिशत से अधिक पद खाली हैं। इसका असर शहरों की सफाई व्यवस्था पर पड़ने लगा था।
विज्ञापन
इसके मद्देनजर नगर निकायों में पिछले कई वर्षों से ठेके पर सफाई कर्मी रखकर काम चलाया जा रहा है। प्रदेश में ऐसे करीब 5000 सफाई कर्मी रखे गए हैं।