फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   salary of agriculture department employees to be deducted orders minister.

देर से आने पर योगी के मंत्री ने कटवाई 130 कर्मचारियों की सैलरी, अचानक पहुंचे ऑफिस

Wed, 31 Jan 2018 02:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 31 Jan 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
salary of agriculture department employees to be deducted orders minister.
निदेशालय में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही - फोटो : amar ujala

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने निदेशालय के 130 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है। मंगलवार सवेरे जब शाही ने निदेशालय में औचक छापा मारा, तो 19 फीसदी कर्मचारी गैरहाजिर मिले। जिस सेक्शन में ज्यादा कर्मचारी अनुपस्थित मिले, उनके इंचार्जों से भी जवाब-तलब करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


मंगलवार सवेरे 10:07 बजे कृषि मंत्री शासन के विशेष सचिव ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी के साथ कृषि निदेशालय पहुंचे। उनकी गाड़ियां अंदर होते ही शाही ने गार्ड को सभी गेटों में ताले डालने के निर्देश दिए। साथ ही उनकी चाभी अपने सिक्योरिटी गार्ड की देखरेख में गेट पर रखवा दी।
विज्ञापन


इसके बाद कृषि भवन के तीनों तलों पर एक-एक दफ्तर में उन्होंने मुआयना किया। लेखा नियोजन अनुभाग में रखे हाजिरी रजिस्टर को चेक किया। यहां चार कर्मचारी बिना किसी छुट्टी के गायब थे। एक के बारे में बताया गया कि उनके परिवार में किसी की तबियत खराब है तो कृषि मंत्री ने पूछा कि उनकी छुट्टी की अर्जी कहां हैं। नियोजन व मुख्यालय प्रशासन के दफ्तरों के साथ ही सभी अनुभागों में कर्मचारी गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि निदेशालय में कुल 697 कर्मचारी हैं, जिनमें से 130 गैरहाजिर मिले। इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों के गैरहाजिर पाए जाने पर शाही का पारा चढ़ गया। उन्होंने प्रमुख सचिव, कृषि की बैठक में हिस्सा लेने गए निदेशक सोराज सिंह को कृषि भवन आने के लिए कहा। सोराज सिंह के पहुंचने पर उन्हें प्रत्येक गैरहाजिर कर्मचारी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

ट्रैफिक में फंसने पर बोले, घर से जल्दी निकलें

salary of agriculture department employees to be deducted orders minister.

शाही ने मौके पर मौजूद मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के अध्यक्ष एसपी त्रिपाठी से कहा कि पिछली बार भी कर्मचारी गैरहाजिर मिले थे, तब आपने आश्वासन दिया था कि भविष्य में ऐसा नहीं होगा। इस पर उनकी अनुपस्थिति को छुट्टी मान लिया गया था। त्रिपाठी के यह कहने पर मेट्रो के कारण जाम लगा रहता है, इसलिए कर्मचारी समय पर नहीं आ पाते।

शाही ने दो टूक कहा कि अगर जाम लगता है तो कर्मचारियों को घर से पहले निकलना चाहिए। शाही ने उत्पादकता कम होने पर त्रिसुंडी के प्रक्षेत्र अधीक्षक रणवीर सिंह के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

शाही बोले, विभाग को सुधारने का लिया संकल्प
शाही से यह पूछे जाने पर कि कृषि विभाग में देर से आने या बिना बताए गायब रहने का सिलसिला क्यों नहीं थम रहा है। क्या इसे निदेशक की असफलता माना जाए। इस पर शाही ने कहा कि स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है।

पहली बार जब छापा मारा था, तब करीब 50 फीसदी कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे। इस बार 19 फीसदी कर्मचारी ही अनुपस्थित मिले। मौके पर मौजूद निदेशक सोराज सिंह ने कहा कि देखते रहिए, अनुपस्थिति को आदत में शामिल कर चुके कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

इधर-उधर थूकने पर 500 रुपये जुर्माना

salary of agriculture department employees to be deducted orders minister.
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही - फोटो : amar ujala

शाही ने जब मुआयना किया, कृषि भवन में इधर-उधर पान और तम्बाकू की पीक पड़ी थीं। इस पर कृषि मंत्री ने कहा कि थूकने वाले व्यक्ति से तत्काल 500 रुपये का जुर्माना वसूला जाए। अगर किसी अनुभाग में कोई कर्मचारी चुपचाप थूककर निकल लेता है और पकड़ में नहीं आता तो उस अनुभाग के प्रशासनिक अधिकारी से जुर्माना वसूला जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed