फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Salaries of two headmasters and 15 teachers found absent, stopped

Lucknow News: गैरहाजिर मिले दो हेडमास्टर व 15 शिक्षकों का वेतन रोका

Mon, 18 Sep 2023 05:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 18 Sep 2023 05:41 PM IST
विज्ञापन
Salaries of two headmasters and 15 teachers found absent, stopped
शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय भी रोका गया
विज्ञापन

पोर्टल पर हुए निरीक्षण की समीक्षा के बाद कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में एक साथ 27 लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई है, जिसमें दो हेडमास्टरों और 15 शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया। बाकी शिक्षामित्र और अनुदेशक हैं, जिनका मानदेय रोकने की कार्रवाई की गई। सभी लोग निरीक्षण में अनुपस्थित मिले थे। यह कार्रवाई प्रेरणा पोर्टल पर हुए निरीक्षण की समीक्षा के बाद की गई। यह निरीक्षण 6 से 15 सितंबर तक हुए थे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि सभी लोगों को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
बीएसए ने बताया कि तमनपुर की हेडमास्टर अर्चना वर्मा और बघौला के हेडमास्टर राकेश कुमार सिंह गैरहाजिर मिले तो दोनों का एक दिन का वेतन रोका गया। सहायक अध्यापकों में पस्तौर की पूजा श्रीवास्तव, सेहगों-प्रथम की अर्चना यादव, कसरावां की स्मिता यादव, गौरा खसपरी के नीरज कुमार, हरदी टीकर के पुष्पेंद्र कुमार, पूरे फूल सिंह के सुनील कुमार सिंह, अलीपुर के आशीष कुमार वाजपेयी, बघौला की मंजू, सुनीता, नीलम भगत, तबस्सुम नाज, प्रीति सिंह, स्वास्तिका सिंह, बैंती-प्रथम की सरिता अवस्थी, सूची की प्रभा सिंह गैरहाजिर मिली, जिनका एक दिन (अनुपस्थित दिवस) का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि शिक्षामित्रों में सरौरा की रचना शुक्ला, कसरावां की पुष्पा देवी, कुसुढ़ी सागरपुर के बृजपाल सिंह, बैंती-द्वितीय की शालिनी और अनुदेशकों में सेहगों के अरविंद कुमार वर्मा, तौली के पवन कुमार, भुएमऊ के अनिल कुमार साहू, पूरे लाल साहब की लक्ष्मी, बैंती के लाल बाबू व पूनम कुमारी भी अनुपस्थित पाई गई। इन सभी का एक दिन (अनुपस्थित दिवस) का मानदेय रोक दिया गया है। बीएसए ने कहा है कि अनुपस्थित मिले सभी लोगों से बीईओ के माध्यम से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed