फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sakshi Maharaj speaks about DNA of Muslim.

साक्षी महाराज ने फिर मुसलमानों पर दिया विवादित बयान

Thu, 07 Jan 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 07 Jan 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Sakshi Maharaj speaks about DNA of Muslim.

उन्नाव के सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा-अगर पुरखों पर चले जाएं तो भारत के हर मुसलमान में डीएनए हिंदू का निकलेगा।

विज्ञापन


इंडोनेशिया की एयरलाइंस का नाम आज भी गरुड़ एयरलाइंस है। भाजपा सांसद ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण कर भाजपा 2019 के चुनाव में जाएगी।

मैं मंदिर के लिए ही राजनीति में आया हूं। अयोध्या में पत्थर तराशे जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के छह लाख मुसलमानों ने हस्ताक्षर कर मंदिर निर्माण का समर्थन किया।
विज्ञापन


साक्षी महाराज बुधवार का तृतीय संत समागम में बोल रहे थे।

दादरी के पीड़ितों को करोड़ों दिए पर सादिक को...

Sakshi Maharaj speaks about DNA of Muslim.

उन्होंने कहा कि यूपी में जब कल्याण सिंह मुख्यमंत्री थे तो सुशासन था लेकिन सपा सांप्रदायिक है।

दादरी में मृतक को करोड़ों रुपये दिए, लेकिन शिया धर्म गुरु कल्बे सादिक से पूछिए। लखनऊ में करार मेहंदी की हत्या कर दी गई। करार की छह पुत्रियां अनाथ हो गईं लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला।

उन्होंने यह भी कहा कि आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी देश को खतरा है जो कि नकली मुसलमान हैं।

जनसंख्या वृद्धि रोकने के लिए सबके लिए समान कानून की वकालत करते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि विश्व में लगभग 40 मुस्लिम देश है लेकिन मुस्लिम सर्वाधिक सुरक्षित और संपन्न भारत में हैं।

जरूरत पड़ी तो होगी सैन्य कार्रवाई

Sakshi Maharaj speaks about DNA of Muslim.

साक्षी जी महाराज ने कहा कि जब भी भारत-पाकिस्तान के बीच शांति वार्ता होती है, आतंकी भड़क जाते हैं। लेकिन पाकिस्तान ने पहली बार माना कि आतंकी उनके यहां से आते हैं।

रक्षा मंत्री मनोहर परिकर के बयान का हवाला देते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि जरूरी हुआ, तो सैन्य स्तर पर बड़ी कार्यवाही की जाएगी।

नरेंद्र मोदी ने विश्व को दो हिस्सों में बांट दिया है। एक तरफ आतंकवादी और उनके सहयोगी और दूसरी ओर मानवतावादी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed