फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   saints says mulims should not afraid of on gathering on rambhakts in ayodhya.

संतों ने इकबाल अंसारी सहित मुसलमानों को दिया सुरक्षा का भरोसा, कहा- डर है तो हमारे आश्रम में रुकें

Sat, 17 Nov 2018 01:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 17 Nov 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
saints says mulims should not afraid of on gathering on rambhakts in ayodhya.
- फोटो : amar ujala

रामनगरी के संतों ने सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल को बुलंद करते हुए कहा कि 25 नवंबर को अयोध्या में होने वाली धर्मसभा में बड़ी संख्या में रामभक्तों के नगर में इकट्ठा होने से मुसलमान भाइयों को कोई खतरा नहीं है, जिन्हें खतरा लगता है वह हमारे आश्रम में आकर रुक सकते हैं, उन्हें पूरी सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन


अयोध्या नगर निगम के महापौर ने कहा है कि विराट धर्मसभा का आयोजन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण ढंग से होगा। उधर, बाबरी के मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी द्वारा सुरक्षा को लेकर खतरे की आशंका जताए जाने पर उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनकी सुरक्षा में अब चार गनर व एक दरोगा तैनात किया गया है।
विज्ञापन


इकबाल ने कहा था कि धर्मसभा में लाखों की भीड़ इकट्ठा होने की संभावना है। भीड़ किसी के नियंत्रण में नहीं रहती। इसलिए अयोध्या में रहने वाले मुसलमानों को सुरक्षा प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा बढ़ाए जाने पर उन्होंने सरकार पर भरोसा जताया और कहा कि अयोध्या में धर्म के आधार पर कार्य हों किसी को कोई नुकसान न हो। सरकार भीड़ को नियंत्रित करे। उन्होंने सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र व राज्य की सरकारों को धन्यवाद दिया।

25 नवंबर को अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद की तरफ से धर्मसभा का आयोजन किया जा रहा है। जिसका मकसद राम मंदिर निर्माण के लिए सरकार पर दबाव बनाना है। विहिप के अन्तर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय के अनुसार धर्मसभा में एक लाख से भी ज्यादा लोग इकट्ठा होंगे।

माहौल खराब करना चाहते हैं भ्रम फैलाने वाले लोग

मुसलमानों के भयभीत होने की खबरों पर श्रीरामबल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास ने कहा कि अयोध्या वसुधैव कुटुंबकम का संदेश देने वाली नगरी है। मुसलमानों को भय नहीं महसूस करना चाहिए।

फिर भी जिन मुसलमान भाइयों चाहे वह इकबाल अंसारी हों या फिर हाजी महबूब को असुरक्षा की भावना है वह हमारे आश्रम में रह सकते हैं, उन्हें पूरी सुरक्षा प्रदान की जाएगी। कुछ लोग धर्मसभा को लेकर भ्रम फैला रहे हैं, ऐसे लोग अयोध्या का माहौल खराब करना चाहते हैं।

महंत शशिकांत दास ने भी धर्मसभा को लेकर भ्रम फैलाए जाने की बात कही। बोले कि मुस्लिम भाइयों को घबराने की जरूरत नहीं है। रामनगरी में वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं, हम सब उनके साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed