{"_id":"65fa724766d242d0140b611e","slug":"saints-play-holi-with-ramlala-in-ayodhya-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: होली पर साधु-संतों ने रामलला व हनुमंत लला संग खेली होली, जमकर उड़े अबीर गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: होली पर साधु-संतों ने रामलला व हनुमंत लला संग खेली होली, जमकर उड़े अबीर गुलाल
Wed, 20 Mar 2024 10:53 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 20 Mar 2024 10:53 AM IST
सार
रामनगरी में साधु-संतों ने रामलला के साथ होली खेलकर रंगोत्सव की मुनादी की और रंगभरी एकादशी पर हनुमानगढ़ी में निशान पूजन के साथ शोभायात्रा निकाली।
विज्ञापन
अयोध्या में भक्तों ने रामलला संग होली खेली।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रंगभरी एकादशी पर बुधवार को रामनगरी के साधु-संत अपने इष्ट देव भगवान राम व उनके परम भक्त हनुमंत लला के साथ होली के रंग में रंग गए हैं। इस बार रंगोत्सव के उल्लास में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी भी बयां हो रही है। मंदिरों में साधु-संतों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर आराध्य संग होली खेलकर रंगोत्सव की मुनादी की।
विज्ञापन
रंगभरी एकादशी पर्व पर परंपरागत रूप से सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में सर्वप्रथम हनुमान जी महाराज का विधिवत पूजन-अर्चन व शृंगार के बाद अबीर-गुलाल लगाया गया फिर हनुमान जी के निशान व छड़ी की पूजा-आरती की गई। नागा साधुओं ने अपने आराध्य हनुमंतलला को अबीर-गुलाल चढ़ाकर श्रद्धा निवेदित करने के बाद शोभायात्रा निकाली।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 69 हजार शिक्षक भर्ती : चयन सूची रद्द करने के खिलाफ फैसला सुरक्षित, आदेश के खिलाफ सुनवाई पूरी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पूर्व मंत्री गायत्री और सेवानिवृत्त आईएएस लोकायुक्त जांच में मिले दोषी, नियम विरुद्ध परमिट देने का मामला
संतों ने हनुमंतलला को अबीरगुलाल अर्पित कर रामनगरी में रंगोत्सव के आगाज की अनुमति मांगी। इस दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालु आराध्य की भक्ति में लीन नजर आए। जमकर अबीर-गुलाल उड़ा तो संतों के संग भक्त भी आस्था में मग्न होकर नृत्य करते दिखे।
उसके बाद नागा साधुओं की टोली सड़कों पर निकली, संतों ने ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया, विभिन्न करतब भी दिखाए। रास्ते में जो मिला उसे अबीर-गुलाल लगाया इसे लोग हनुमान जी का प्रसाद समझकर आनंदित होते रहे।