{"_id":"648ec614b73c889181060cf5","slug":"hindu-mahasabha-wants-ban-on-film-adipurush-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Adipurush : हिंदू महासभा की मांग- आदिपुरुष को बैन किया जाए, यह हिंदुओं का अपमान करने वाली, तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Adipurush : हिंदू महासभा की मांग- आदिपुरुष को बैन किया जाए, यह हिंदुओं का अपमान करने वाली, तहरीर दी
Sun, 18 Jun 2023 04:34 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 18 Jun 2023 04:34 PM IST
सार
हिंदू महासभा ने फिल्म आदिपुरुष के संवाद और प्रस्तुतिकरण को लेकर मुकदमा दर्ज करने के लिए हजरतगंज कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर देने जाते हिंदू महासभा के लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म आदिपुरुष के संवाद और प्रस्तुतिकरण को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर हो रही आलोचना के बाद अब इसे बैन करने की मांग की जाने लगी है। इसी क्रम में हिंदू महासभा ने लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में फिल्म के निर्माता-निर्देशक व कलाकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
हिंदू महासभा का कहना है कि फिल्म में भगवान श्रीराम का, माता सीता का और हनुमान जी का अपमान किया गया है। ऐसा लगता है जैसे फिल्म सनातन धर्म का अपमान करने के उद्देश्य से बनाई गई है। मामले में तहरीर देकर फिल्म के कलाकारों, निर्माता-निर्देशक सहित सभी के लिए मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आदिपुरुष: संवादों को चीप बताने से नाराज मनोज बोले- कुछ लोगों को थिएटर में जय श्रीराम के नारे लगने से आपत्ति
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दुनिया की सबसे ख्याति प्राप्त राइफल बनी अमेठी में निर्मित एके 203, इन देशों में है डिमांड
वहीं, सोशल मीडिया पर लगातार हो रहे विरोध को देखते हुए फिल्म के संवाद लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला का कहना है कि हमारी फिल्म रामायण से प्रेरित है। हमने रामायण नहीं बनाई है।