{"_id":"4386bf01e3462a3450121c50b8986897","slug":"saint-tries-to-rape-minor-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनि देव की आड़ में हवसी बाबा ने किया कुकर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनि देव की आड़ में हवसी बाबा ने किया कुकर्म का प्रयास
लखनऊ/संजय त्रिपाठी
Updated Sat, 31 Aug 2013 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज क्षेत्र में शनिवार सुबह एक कुकर्मी बाबा पकड़ा गया है।
विज्ञापन
शनि देव के नाम पर तेल दान के बहाने एक मासूम से अश्लील हरकतें कर रहा था।
बच्ची की शिकायत पर परिवार ने पड़ोसियों की मदद से बाबा को धर दबोचा और उसकी धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
एसओ अलीगंज तौफीक अहमद ने बताया कि रजनी खंड शारदानगर निवासी छेद्दू जोशी उर्फ बाबा (45) को शनिवार को अलीगंज के एक परिवार ने सात वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकतें करने के आरोप में पकड़ा।
घरवालों ने पड़ोसियों की मदद से छेद्दू की पिटाई करके उसे पुलिस को सौंप दिया। छेद्दू दस वर्ष से अधिक समय से इलाके में शनि देव के नाम पर अलीगंज क्षेत्र के विभिन्न घरों व दुकानों से तेल दान लेने आता था।
विज्ञापन
कई साल से इलाके में रहने वाला एक गरीब परिवार भी हर शनिवार उसे तेल दान देता था। इस घर में रहने वाले दंपति प्राइवेट काम करते हैं। तीन मासूम बच्चों की देखभाल युवक के बुजुर्ग माता-पिता करते हैं।
विज्ञापन
छेद्दू हर शनिवार सुबह उनके घर पर दस्तक देता। सात वर्षीय बच्ची अपने घर से कटोरी में तेल व दान का अन्य सामान लेकर दरवाजे पर आती। कई महीने पहले छेद्दू ने दान लेते समय बच्ची से छेड़छाड़ कर दी। बाबा की हरकत पर बच्ची ने ध्यान नहीं दिया।
इससे उसका हौसला बढ़ता गया। वह हरकतें करता रहा। पिछले शनिवार को छेद्दू ने दान लेने के दौरान बच्ची के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद देने के साथ उससे अश्लील हरकत की।
बच्ची के विरोध पर धमकाया कि किसी से कहा तो बोरे में बंद करके ले जाएगा। बाबा की हरकत से बुरी तरह सहमी बच्ची ने शाम को घर लौटी अपनी मां को जानकारी दी।
परिवार ने कुकर्मी बाबा के खिलाफ कार्रवाई की योजना बनाई। बच्ची के माता-पिता आज छुट्टी लेकर घर में बैठे छेद्दू का इंतजार कर रहे थे। सुबह 10:45 बजे छेद्दू ने दान लेने के लिए घर पर दस्तक दी।
परिवार ने पड़ोसियों की मदद से पकड़ लिया। आरोप झूठे बताते लेकिन बच्ची से सामना होते ही माफी मांगने लगा। बाबा के कुकर्म की सच्चाई उजागर होने पर नागरिकों ने धुनाई करके पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस ने अंत:अंग स्पर्श करने व लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करके उसे बंदी बनाया है।