फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   saint became angry with narendra modi

पीएम मोदी से संत नाराज, बोले जन्मभूमि पर क्यों नहीं लेते सेल्फी?

Fri, 05 Feb 2016 02:40 PM IST
Updated Fri, 05 Feb 2016 02:40 PM IST
विज्ञापन
saint became angry with narendra modi

विश्व हिंदू परिषद के मार्गदर्शक मंडल की बैठक में संतों ने पीएम मोदी के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई। खासतौर से ये संत अयोध्या मुद्दे को लेकर नाराज थे। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में हो रही देरी से संतों ने मोदी को जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन


गुरुवार को आयोजित हुई विहिप की बैठक में संतों ने कई बड़े सवाल भी उठाए। संतों का कहना था कि राम मंदिर के मुद्दे पर पीएम मोदी 'मन की बात' क्यों नहीं करते। संतों ने आगे ये भी कहा कि दुनिया के हर देश में जाकर सेल्फी लेने के शौकीन पीएम मोदी ने अभी तक राम जन्मभूमि के सामने सेल्फी नहीं ली है। वो यहां सेल्फी क्यों नहीं लेते।
विज्ञापन


विहिप के मार्गदर्शक मंडल की बैठक की अध्यक्षता स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने की। इसमें नरेन्द्रानंद सरस्वती, डॉ.रामविलास वेदांती, महंत सुरेश दास, नरेन्द्र सरस्वती, महंत कमल नयन दास, विजय राम दास, सुदर्शनाचार्य माधवाचार्य, गोपाल जी महाराज, रामरतन दास, संतोष दास सतुआ बाबा, महंत जगत रामदास, शत्रुघ्न दास, चंपत राय, स्वामी अजनेशानंद आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विहिप की बैठक में संतों ने उठाए ये बड़े मुद्दे

saint became angry with narendra modi

विहिप की बैठक में चार प्रस्ताव पारित किए गए। संतों ने इस बैठक में कहा कि श्रीरामजन्म भूमि पर मंदिर के निर्माण के लिए केन्द्र सरकार स्पेशल बेंच गठित करे। इसमें दिक्कत हो तो संसद का संयुक्त सदन बुलाकर प्रस्ताव पारित करे।

संतों ने हरिद्वार और उज्जैन में विहिप के साथ मिलकर इस मुद्दे पर सम्मेलन करने और मंदिर आंदोलन की तारीख तय करने की बात भी कही। बैठक का दूसरा मुद्दा था कि केन्द्र सरकार गंगा की तर्ज पर गौ मंत्रालय बनाए। गाय को राष्ट्रीय प्राणी घोषित कर संरक्षित किया जाए। राज्य सरकार गोचर भूमि खाली करे। जेलों और सैनिक छावनियों में गौपालन अनिवार्य किया जाए।

विदेश से आ रहे धन की जांच हो। जबरन धर्मांतरण में लिप्त लोगों पर रासुका लगे।सरकार जब दूसरे धर्मों के पूजा स्थल का अधिग्रहण नहीं करती तो हिन्दू मंदिरों और मठों का अधिग्रहण भी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed