फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SAI Lucknow Crowned Overall Champion

Lucknow News: साई लखनऊ बना ओवरऑल चैंपियन

Mon, 25 May 2026 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
SAI Lucknow Crowned Overall Champion
साई लखनऊ बना ओवरऑल चैंपियन
लखनऊ। साई लखनऊ की टीम ने रविवार को आयोजित यूपी स्टेट ताइक्वांडो टीम टैग चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन के साथ चार वर्गों में स्वर्णिम सफलता हासिल करते हुए टीम चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। भारतीय खेल प्राधिकरण, क्षेत्रीय केंद्र, सरोजनीनगर, लखनऊ में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो कमेटी द्वारा आयोजित चैंपियनशिप में बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। टीम आधारित इस नए प्रारूप ने प्रतियोगिता को और अधिक रोचक बना दिया, जहां खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत नहीं बल्कि सामूहिक रणनीति और तालमेल के दम पर जीत दर्ज की। समापन पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो कमेटी के चेयरमैन डॉ. रजत आदित्य दीक्षित एवं विशिष्ट अतिथि स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (एसएनआई) के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। जूनियर मिक्स टीम वर्ग में साई लखनऊ की खुशी, नव्या, बृजेश और हर्षित की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता के समापन पर बीकेटी के विधायक योगेश शुक्ला, ग्राम प्रधान लवकुश यादव एवं भुविका श्रीवास्तव ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार दिए। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed