फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sahara shahar

Lucknow News: सहाराश्री की पत्नी ने सहारा शहर में घर से निकाला सामान

Sat, 22 Nov 2025 06:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 06:00 PM IST
विज्ञापन
sahara shahar

विज्ञापन
हफ्तेभर पहले की थी फरियाद
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित सहारा शहर में सहाराश्री की पत्नी सपना रॉय ने शनिवार को अपने घर से सामान निकाला। इसके लिए उन्हें सिफारिश करवानी पड़ी तथा नगर अफसरों से नोकझोंक भी हुई।

दरअसल, 170 एकड़ में फैले सहारा शहर को नगर निगम प्रशासन ने बीते अक्तूबर में कब्जे में ले लिया था। वर्ष 1995 में सहारा शहर को लीज पर दिया गया था। लेकिन लीज की शर्तों का पालन नहीं करने के चलते लीज को निरस्त कर कब्जा नगर निगम ने ले लिया था। साथ ही सहारा शहर में रहने वालों को चेतावनी दी थी कि अपने घरों से सामान निकाल लें। इस मौके का कईयों ने फायदा उठाया तथा घरों से अपना सामान निकाल लिया था। लेकिन सहाराश्री की पत्नी सपना रॉय उस वक्त सामान नहीं निकलवाया गया। इसी क्रम में एक हफ्ते पूर्व सपना रॉय ने नगर निगम प्रशासन से फरियाद की थी कि बच्चों की किताबें व अन्य सामान निकलवा दिया जाए। शनिवार को वह इसके लिए निगम प्रशासन के पास पहुंची। लेकिन अधिकारी इसके लिए प्रथमदृष्टया तैयार नहीं थे। इसके बाद उन्होंने सिफारिश लगवाई, जिसके बाद उन्हें सामान निकालने की अनुमति मिली। साथ ही इसके लिए एक शपथपत्र भी देना पड़ा। सामान निकालने की प्रक्रिया पूरी करने के दौरान उनकी नगर निगम अधिकारियों से नोकझोंक व कहासुनी भी हुई। नगर निगम के संपत्ति प्रभारी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि शनिवार को सहाराश्री की पत्नी सपना रॉय ने सहारा शहर से अपना सामान निकलवाया। इस दौरान निगम प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed