{"_id":"596472c64f1c1b62098b4a8c","slug":"sahara-mall-chinese-food-found-unsafe-in-fsda-raid","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के सहारा मॉल में अगर आप भी ये डिश खाते हैं तो सावधान, निकली जानलेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के सहारा मॉल में अगर आप भी ये डिश खाते हैं तो सावधान, निकली जानलेवा
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Tue, 11 Jul 2017 02:55 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के प्रमुख मॉल व रेस्टोरेंट में ग्राहको को जानलेवा स्तर तक खतरनाक व घटिया किस्म की खाद्य सामग्री परोसी जा रही है। इसका खुलासा खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की जिला इकाई द्वारा लैब जांच को भेजे गए नमूनों की सैंपल रिपोर्ट में हुआ है।
इसके साथ ही कपूरथला स्थित पतंजलि मेगा स्टोर से बेचा जा रहे आटा नूडल्स के नमूने सहित 12 अन्य सैंपल भी जनविश्लेषण प्रयोगशाला स्तर पर हुई जांच में सबस्टैंडर्ड (घटिया) पाए गए हैं।
हजरतगंज स्थित सहारा मॉल में संचालित चायनीज किचन रेस्टोरेंट में प्रयोग किया जा रहा फ्राइड पनीर का नमूना लैब जांच में जानलेवा स्तर तक खतरनाक मानते हुए अनसेफ श्रेणी में फेल आया है।
विज्ञापन
लैब जांच के दौरान फ्राइड पनीर में सेहत को जानलेवा स्तर तक नुकसान पहुंचाने वाले सिंथेटिक कलर की मिक्सिंग पायी गयी। लैब जांच रिपोर्ट मिलने के बाद अब इससे संतुष्ट न होने पर आरोपी रेस्टोरेंट संचालक को नमूने की पुन: जांच के लिए रिफरल लैब में जाने की अपील के लिए एक माह का समय मिलेगा।
तय समयावधि में रिफरल लैब में अपील न किए जाने पर ही एफएसडीए अधिकारी आरोपी रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ एसीजेएम कोर्ट में अनसेफ श्रेणी में फेल लैब रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज करा आरोपी को सजा दिलाने की कार्रवाई शुरू करेंगे।
इस मामले में मोटा जुर्माना लगाने के साथ ही आरोपी को जेल भेजने की सजा तक का प्रावधान है। यह जानकारी जिले की अभिहीत अधिकारी (डीओ) शशि पांडेय ने दी।

पतंजलि के आटा नूडल्स का नमूना फेल
डेमो
- फोटो : demo pic
उन्होंने बताया कि बीते दो माह में नमूना सैंपलिंग के बाद लैब जांच को भेजे गए 82 नमूनों की लैब जांच रिपोर्ट जिला इकाई को कार्रवाई के लिए प्राप्त हुई। इसमें से 39 नमूने लैब जांच के बाद सबस्टैंडर्ड, मिसब्रांडेड और पैकेजिंग एक्ट के उल्लंघन पर निगेटिव (फेल) आए।
इनमें से 17 नमूनों की लैब जांच रिपोर्ट बीती 30 जून तक प्राप्त हुई थी। इसमें पतंजलि के शहद से लेकर वालमार्ट (बेस्ट प्राइज), विशाल मेगा मार्ट व ईजी-डे जैसे रिटेल स्टोर से बेची जा रही खाद्य सामग्री के नमूने भी लैब जांच में कसौटी पर खरे साबित नहीं हुए थे।
अमर उजाला ने एक जुलाई को प्रकाशित अंक में लैब जांच में फेल आए इन 17 नमूनों की रिपोर्ट प्रकाशित की थी। बीते एक सप्ताह में 12 और नमूनों की लैब जांच रिपोर्ट सबस्टैंडर्ड व मिसरब्रांडेड होने के कारण निगेटिव (फेल) में आयी है।
इसमें चायनीज रेस्टोरेंट के फ्राइड पनीर की अनसेफ रिपोर्ट के साथ ही पंतजलि मेगा स्टोर कपूरथला में बिक रहे आटा नूडल्स का नमूना, गोमती नगर स्थित सागर रत्ना रेस्टोरेंट का रवा केसरी नमूना और गोमती नगर विराज खंड स्थित होटल कसाया इन प्रा.लि. का तरबूज बीज व स्टार्च, अवध होटल एंड रेस्टोरेंट के बेसन नमूने सहित अन्य दुकानों व प्रतिष्ठानों से लिए गए कुकीज, दही, ब्रांडेड स्प्रेड, पनीर, क्रीम व खोया लड्डू के नमूने जांच में सब स्टैंडर्ड व मिसब्रांडेड पाए जाने के आधार पर निगेटिव (फेल) आए हैं।
उन्होंने बताया कि एक्ट में उल्लेखित प्रावधानों के तहत लैब रिपोर्ट में निगेटिव निकले नमूनों से जुड़ी दुकानों व प्रतिष्ठानों के संचालकों को अब नोटिस देते हुए एक माह में जांच रिपोर्ट से संतुष्ट न होने पर रिफरल लैब में जाने की मोहलत दी जाएगी।

पंतजलि का शहद भी हुआ था फेल
डेमो
- फोटो : demo pic
एक माह की तय मियाद पूरी होने के बाद रिफरल लैब में अपील न करने वाले दुकान व प्रतिष्ठान के संचालकों के खिलाफ एडीएम सिटी पूर्वी की कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ जुर्माना लगवाने की कार्रवाई तय होगी।
प्रयोगशाला जांच में मानकों की कसौटी पर फेल साहित होने वाले खाद्य सामग्री के नमूने एफएसडीए टीम द्वारा शहर के अलग अलग इलाकों में संचालित अभियान के सितंबर 2016 से लेकर अप्रैल 2017 तक खाद्य सामग्री की बिक्री से जुड़ी दुकानों व प्रतिष्ठानों से सीलबंद कर लैब भेजे गए थे।
जांच रिपोर्ट में सबका खुलासा
... चायनीज किचन सहारागंज मॉल फ्राइड पनीर
... पतंजलि मेगा स्टोर कपूरथला आटा नूडल्स
... सागर रत्ना रेस्टोरेंट गोमती नगर रवा केसरी
... न्यू राज डेयरी अलीगंज दही
... चारबाग बस स्टैंड कैंटीन लिपी लाइफ स्प्रेड
... अपूर्वा रेस्टोरेंट गोमती नगर पनीर
... श्री कृष्णा डेयरी चिनहट क्रीम
... अवध होटल एंड रेस्टोरेंट सीतापुर रोड बेसन
... हॉट पफ्स गोखले मार्ग कुकीज
... सरवन कुमार नजीराबाद रोड खोए का लड्डू
... होटल कसाया इन विराज खंड गोमती नगर तरबूज बीज, स्टार्च
लैब रिपोर्ट में इनके नमूने पहले हुए थे फेल
... मां वैष्णो डिपार्टमेंटल स्टोर मल्हौर पतंजलि शहद
... ईजी डे आशियाना रिटेल स्टोर व्रत मिक्चर नमकीन
... बेस्ट प्राइज (वालमार्ट) जैवसंस ब्रांड बेसन लड्डू
... रिवांतो रेसोर्ट क्लब सीतापुर रोड ब्रिटली ब्रांड पैक्ड ड्रिकिंग वाटर
... प्रदीप कुमार की दुकान लाटूश रोड कुट्टू आटा
... प्रेम कुमार दूधिया हरदोई रोड मिश्रित दूध
... मनीष की रिटेल दुकान (बीकेटी) मैदा, सब्जी मसाला, रिफाइंड
... सुनीत प्रोविजन स्टोर कैंट रोड गजक चित्ती
... अन्नी हलवाई माल रोड बेसन लड्डू
... रिटेल शॉप ऐशबाग राम लखन बेसन
... मुंतहा फूड प्रा. लि. बीकेटी गरम मसाला व शाही मीट मसाला
... बब्लू यादव पिपराघाट दूध
... विशाल मेगा मार्ट कानपुर रोड ओट्स व ब्रांडेड हनी
... फरीद टेड्रर्स हरदोई रोड फ्रूट जूस (आरसी कोला ब्रांड)
... गिरीश जनरल स्टोर जनता मार्केट गोमती नगर पैक्ड बादाम