फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sahara estate and rocksford win their matches.

सहारा स्टेट, रॉक्सफोर्ड की एकतरफा जीत़

Thu, 11 Sep 2014 02:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 11 Sep 2014 02:01 PM IST
विज्ञापन
sahara estate and rocksford win their matches.

जिला फुटबॉल लीग में बुधवार को सहारा स्टेट, रॉक्सफोर्ड और पुलिस न्यू बॉयज के खिलाड़ियों ने सधे हुए खेल का प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की।

विज्ञापन


लखनऊ विश्वविद्यालय ग्राउंड में चल रही लीग के पहले मुकाबले में शाइन क्राफ्टर ने कैसल को कड़े मुकाबले में 2-1 से शिकस्त दी।

शाइन क्राफ्टर से 20वें मिनट में अक्षत और 30वें मिनट में ऋषभ सिंह ने गोल दागा, जबकि कैसल की ओर से 55वें मिनट में एक मात्र गोल दीपेंद्र ने किया।

दूसरे मैच में सहारा स्टेट ने मिलानी को 3-0 से हराया। सहारा स्टेट के लिए 20वें और 30वें मिनट में महेंद्र और 45वें मिनट में विनोद ने गोल किया।

तीसरा मुकाबला रॉक्सफोर्ड और गोल्डन बॉयज के बीच हुआ। विक्रम ने एक मात्र गोल दाग कर रॉक्सफोर्ड को जीत दिलाई।

इसके अलावा चौथे और दिन के आखिरी मुकाबले में पुलिस न्यू बॉयज ने एचएएल को 2-0 से पराजित किया। पुलिस न्यू बॉयज से कुंदन ने 25वें मिनट और गौरव ने 48वें मिनट में गोल किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अवध क्लब व रॉक्सफोर्ड और गोल्डन बॉयज व मिलानी के बीच मुकाबला होगा।

सीएमएस गोमतीनगर ने हासिल की बढ़त
सिटी मॉन्टेसरी स्कूल गोमतीनगर ने ट्राईब्रेकर में सिटी मॉन्टेसरी स्कूल अलीगंज को 6-4 से और सेंट जॉन बासको ने एचएएल को 1-0 से हारते हुए बुधवार को अविनाश चंद्र चतुर्वेदी मेमोरियल अंतर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता में बढ़त बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्टीनियर ग्राउंड में सिटी मॉन्टेसरी स्कूल गोमतीनगर और सिटी मॉन्टेसरी स्कूल अलीगंज के बीच खेले गए मैच में पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी।

दूसरे हाफ में अलीगंज के नमन ने गोल किया। जवाब में गोमतीनगर के ध्रुव ने गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबरी पर ला दिया।

यह स्कोर अंतिम सीटी बजने तक कायम रहा। बाद में ट्राईब्रेकर का सहारा लिया गया, जिसमें सिटी मॉन्टेसरी स्कूल गोमतीनगर ने जीत दर्ज की।

वहीं, दूसरे मैच में सेंट जॉन बासको ने पारस के एक मात्र गोल की बदौलत एचएएल को 1-0 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed