फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sahara City's lease cancelled, Municipal Corporation takes possession

Lucknow News: सहारा शहर की लीज रद्द नगर निगम ने लिया कब्जा

Sun, 28 Sep 2025 08:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 08:52 AM IST
विज्ञापन
Sahara City's lease cancelled, Municipal Corporation takes possession
सहारा शहर में जमीन कब्जा करने पहुंची नगर निगम की टीम।
लखनऊ। नगर निगम ने शनिवार को सहारा शहर की लीज निरस्त कर दी। अफसरों ने जमीन पर नगर निगम का बोर्ड भी लगा दिया है। 170 एकड़ में फैले सहारा शहर को 30 साल के लिए जमीन लीज पर दी गई थी।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम नगर निगम की टीम सहारा शहर पहुंची और देर रात तक अफसर वहीं मौजूद रहे। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि वर्ष 1994 में सहारा शहर को 170 एकड़ जमीन लीज पर दी गई थी। इसमें 130 एकड़ में आवासीय योजना विकसित करनी थी, जबकि 40 एकड़ ग्रीन बेल्ट के लिए दी गई थी। सहारा समूह को जमीन पर आवासीय योजना व ग्रीन बेल्ट को विकसित करने के लिए पांच साल दिए गए थे, लेकिन वर्ष 1995 में आवासीय योजना को लेकर सहारा शहर को नोटिस दिया गया था। नोटिस कार्य ठीक से नहीं होने के कारण दिया गया था। यह भी पूछा गया था कि ऐसे में क्यों न लीज निरस्त कर दी जाए।
विज्ञापन

इसके बाद से ही सहारा शहर को लेकर नगर निगम के साथ कानूनी विवाद चल रहा था। वर्ष 2024 में 30 साल की लीज समाप्त हो गई। जिसका नवीनीकरण नहीं हुआ। इसके चलते शनिवार को नगर निगम ने कब्जा ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलडीए भी ले चुका है 70 एकड़ जमीन

सहारा शहर के अंदर करीब 70 एकड़ जमीन एलडीए की भी थी, जिसे एलडीए ने ग्रीन बेल्ट के लिए लीज पर दी थी, लेकिन एलडीए ने एक साल पहले ही लीज निरस्त कर दी और उसकी जगह पर बायो डायवर्सिटी पार्क बना रहा है।


सहारा बाजार कॉम्प्लेक्स बेचा जाएगा

इसी क्रम में सहारा समूह का विभूतिखंड में सहारा बाजार कॉम्प्लेक्स था। इसे भी एलडीए ने लीज पर दिया था, जिसका कब्जा ले लिया गया है। उसकी लीज निरस्त कर दी गई है। अब एलडीए उसे बेचने की तैयारी में है।

सहारा शहर में जमीन कब्जा करने पहुंची नगर निगम की टीम।

सहारा शहर में जमीन कब्जा करने पहुंची नगर निगम की टीम।

सहारा शहर में जमीन कब्जा करने पहुंची नगर निगम की टीम।

सहारा शहर में जमीन कब्जा करने पहुंची नगर निगम की टीम।

सहारा शहर में जमीन कब्जा करने पहुंची नगर निगम की टीम।

सहारा शहर में जमीन कब्जा करने पहुंची नगर निगम की टीम।

सहारा शहर में जमीन कब्जा करने पहुंची नगर निगम की टीम।

सहारा शहर में जमीन कब्जा करने पहुंची नगर निगम की टीम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed