लखनऊः स्पेंसर का साबूदाना जांच में फेल, इस स्टोर से लिए नमूने में पाई गई गलत पैकेजिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एफएसडीए ने इन नमूनों से जुड़ी दुकान-प्रतिष्ठान के संचालकों को नोटिस जारी कर मुकदमा दर्ज कराना शुरू किया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके मिश्रा ने बताया कि जुलाई व अगस्त में सैंपलिंग के बाद 45 नमूने लैब भेजे गए थे। इनमें से 30 की रिपोर्ट मिली।
इसमें इंदिरानगर के स्पेंसर रिटेल स्टोर का साबूदाना पैकेजिंग एक्ट में, नरही बाजार के विजय गुप्ता के स्टाल से बेचा जा रहा छोला, गल्ला मंडी मलिहाबाद के अभिषेक के स्टोर का मिक्स नमकीन, राम कुमार यादव से लिया भैंस के दूध का नमूना, सआदतगंज में महालक्ष्मी मिष्ठान का बेसन लड्डू, एसबी बेवरेजेज शक्तिनगर का पैक ड्रिंकिंग वाटर पाउच, सिंगार नगर के आर बेवरेजेज का पैक वाटर नमूना जांच रिपोर्ट में सब स्टैंडर्ड (घटिया) पाए जाने पर फेल आया।
दूध में फैट की मात्रा काफी कम
दूध में फैट की तय मात्रा 50 फीसदी से काफी कम 30 प्रतिशत मिली। वहीं, बेसन का लड्डू बनाने में इस्तेमाल रिफाइंड घटिया गुणवत्ता का मिलने पर नमूना सब स्टैंडर्ड में फेल आया।
दो माह से खाली अभिहीत अधिकारी की कुर्सी
खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन मुख्यालय से जुड़े आला अधिकारी लोगों की सेहत की सुरक्षा को लेकर उदासीन हैं। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि राजधानी में एफएसडीए की जिला इकाई दो माह से बिना अभिहीत अधिकारी (डीओ) के काम कर रही है।
अगस्त में डीओ के तबादले के बाद से अब तक यह पद खाली चल रहा है। इसी कारण कंचन स्वीट्स पर एफएसडीए टीम से कार्रवाई के दौरान हुई अभद्रता व नमूना छीनने की घटना में दुकान संचालक पर ठोस कार्रवाई में घंटों लग गए।