फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sage, Yarker and KY Sports win

Lucknow News: सेज, यार्कर और केवाई स्पोर्ट्स विजयी

Tue, 12 May 2026 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Sage, Yarker and KY Sports win
लखनऊ। शहर के विभिन्न मैदानों में सोमवार से अंडर-19 जसबीर सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन सेज क्लब, यार्कर क्लब, केवाई स्पोर्ट्स, सीएएल ग्रे, एसएमआर अकादमी और ट्रंफ अकादमी ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


पहले मुकाबले में सेज क्लब ने इकाना टाइटंस को सात विकेट से पराजित किया। टाइटंस के 42 रन के लक्ष्य को सेज क्लब ने 6.1 ओवर में तीन विकेट खोकर प्राप्त किया। विजेता टीम से आदित्य ने छह और दिव्यांश ने चार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। दूसरे मुकाबले में यार्कर क्लब ने यूथ क्लब को छह विकेट से हराया। यूथ क्लब के 103 रन के लक्ष्य को यार्कर क्लब ने 14.2 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त किया।
विज्ञापन


विजेता टीम से आदर्श गौर ने 40 रन बनाए, जबकि जैनुद्दीन, श्रेयांश, करन और सिद्धार्थ ने दो-दो विकेट हासिल किए। तीसरे लीग मुकाबले में केवाई स्पोर्ट्स ने केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स क्लब को 133 रन से करारी मात दी। केवाई स्पोर्ट्स के 218 रन के जवाब में केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स क्लब का पुलिंदा 20.1 ओवर में 84 रन पर बंध गया। विजेता टीम से सौरभ ने नाबाद 61 रन बनाए, जबकि अजीत वर्मा ने पांच बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। चौथे मुकाबले में सीएएल ग्रे ने सीएएल व्हाइट को तीन विकेट से शिकस्त दी। व्हाइट के 227 रन के लक्ष्य को सीएएल ग्रे ने 26.5 ओवर में सात विकेट खोकर हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेता टीम से यशराज ने 83 रन की आतिशी पारी खेली, जबकि सूर्यांश ने 39 रन बनाने के अलावा प्रिंस पांडेय ने तीन हासिल किए। पांचवें मुकाबले में एसएमआर अकादमी ने सीएएल पिंक को 279 रन के विशाल अंतर से धोया। एसएमआर अकादमी के 381 रन के जवाब में सीएएल पिंक की टीम 22.2 ओवर में 102 रन पर सिमट गई। विजेता टीम से आदर्श वर्मा ने 80 गेंदों पर 18 चौके और दस छक्कों की मदद से 160 रन की तूफानी शतकीय पारी खेली, जबकि जेपी सिंह ने चार विकेट झटके।


छठे मुकाबले में ट्रंफ अकादमी ने कल्पना फाउंडेशन को पांच विकेट से मात दी। कल्पना फाउंडेशन के 229 रन के लक्ष्य को ट्रंफ अकादमी ने 34.1 ओवर में पांच विकेट खोकर प्राप्त किया। विजेता टीम से शिवा पटेल ने 64 और अब्दुल काशिफ ने 53 रन बनाने के अलावा तीन विकेट चटकाए। इससे पहले पूर्व रणजी क्रिकेटर अशोक बांबी ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed