फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   saffron color painted on haj house lucknow

लखनऊ हज हाउस का भी हुआ भगवाकरण, हरे पर चढ़ा केसरिया रंग

Fri, 05 Jan 2018 02:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 05 Jan 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
saffron color painted on haj house lucknow
केसरिया रंग में पुता हज हाउस

प्रदेश की सरकारी इमारतों और बसों के भगवाकरण के बाद लखनऊ का हज हाउस भी भगवा रंग में पुत गया। हरे और सफेद रंग की हज हाउस की दीवारें शुक्रवार को केसरिया रंग में नजर आईं।  

विज्ञापन


गौरतलब है‌ कि योगी सरकार में भगवाकरण का यह अभियान सरकारी बसों को केसरियां रंग में रंगने से शुरू हुआ था। इसके बाद सफेद रंग में नजर आने वाला सीएम ऑफिस भी अक्तूबर 2017 में केसरिया रंग में रंग दिया गया था। 
विज्ञापन


योगी सरकारी के आने के बाद से प्रदेश में सरकारी कामकाज में भगवा रंग का प्रयोग तेजी से बढ़ा है। सीएम आवास में इस्तेमाल होने वाले टॉवल तक केसरियां रंग के नजर आ रहे हैं। इसके अलावा सरकारी कार्यक्रमों के पंडाल भी केसरिया ही लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष कानपुर आई क्रिकेट टीम का स्वागत भी केसरिया रंग के अंग वस्‍त्रों से किया गया था।

सरकारों का अपने रंग से प्रदेश को रंगने की परंपरा नई नहीं है। इससे पहले की सपा और बसपा सरकारों ने भी अपने पसंदीदा रंग से प्रदेश में अपनी छाप छोड़ने की कोशिशें की हैं। 


मायावती सरकार में सड़कों के डिवाइडर से लेकर बसों को नीले और सफेद रंग से रंग दिया गया, तो सपा ने उन्हें समाजवादी रंग में  रंग दिया। लेकिन इन दोनों से एक कदम आगे बढ़ते हुए योगी सरकार ने सरकारी इमारतों को भी रंगने की परंपरा शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed