{"_id":"59e38e8e4f1c1b71548b774e","slug":"sadhvi-prachi-on-performing-prayer-on-roads-by-muslims","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सड़कों पर नमाज पढ़ने पर लगाई जाए रोक, ये संविधान में नहीं लिखा है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सड़कों पर नमाज पढ़ने पर लगाई जाए रोक, ये संविधान में नहीं लिखा है'
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या
Updated Sun, 15 Oct 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या में साध्वी प्राची
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या पहुंची साध्वी प्राची ने कहा कि जो लोग यह कहते हैं कि भारत माता की जय बोलना संविधान में नहीं लिखा है तो वे बताएं कि सड़क पर नमाज अदा करना क्या संविधान में लिखा है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर नमाज अदा करने पर रोक लगाई जानी चाहिए। इसके लिए वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगी।
विज्ञापन
साध्वी प्राची विद्याकुंड मंदिर में रविवार को पत्रकारों से वार्ता कर रही थी। उन्होंने कहा कि राम के देश में मंदिर नहीं बनेगा तो क्या पाकिस्तान, मक्का-मदीना में बनेगा। राममंदिर आस्था का विषय है। अयोध्या में राममंदिर निर्माण दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम योगी के कार्यकाल में ही 2018 से मंदिर निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
साध्वी ने कहा कि राममंदिर मामला कोर्ट में चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने आपसी सुलह-समझौते का सुझाव दिया है। इसके लिए प्रयास चल रहा है। मामला हल नहीं होता तो सदन में कानून बनाकर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा, इसका हमें पूर्ण विश्वास है।
विज्ञापन
रोहिंग्या मुसलमानों के सवाल पर बोलीं कि जो उनके पक्ष में बात कर रहे हैं, उन पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। इससे पूर्व विद्याकुंड मंदिर के महंत उमेशदास व भाजपा नेता ऋषिकेश उपाध्याय ने साध्वी प्राची का स्वागत किया।