{"_id":"5edff2c38ebc3e431a3b1a6d","slug":"saddened-by-mothers-death-son-also-died165","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की मौत से दुखी बेटे ने गोमती में लगाई छलांग, परिवार में दो मौतों से मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मां की मौत से दुखी बेटे ने गोमती में लगाई छलांग, परिवार में दो मौतों से मचा कोहराम
Wed, 10 Jun 2020 12:27 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां की मौत से दुखी लखनऊ में गौतम पल्ली थाना क्षेत्र के 1090 चौराहे के पास मंगलवार सुबह संजीव (28) निवासी आशियाना के रुचि खंड ने गोमती में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। संजीव की मां की कुछ घंटे पहले ही बीमारी की वजह से लोहिया अस्पताल में मौत हुई थी जिससे वह काफी दुखी था। पिता उत्तर प्रदेश पुलिस से आरक्षी पद से सेवानिवृत्त हैं।
प्रभारी निरीक्षक गौतम पल्ली सत्य प्रकाश के मुताबिक, आशियाना के रुचि खंड निवासी राम फेरन उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी के पद से 2010 में सेवानिवृत्त हुए थे। परिवार में पत्नी शारदा एवं छह बेटे थे। सबसे छोटा बेटा संजीव चिनहट में टाटा मोटर्स में काम करता था।
रामफेरन के बेटे नीरज के मुताबिक, उसकी मां शारदा का काफी दिनों से लोहिया अस्पताल में किडनी का इलाज चल रहा था। सोमवार देर शाम उनकी मौत हो गई। उनका शव अस्पताल के मर्च्युरी में रख दिया गया। अस्पताल प्रशासन ने कोरोना जांच के बाद शव सुपुर्द करने की बात कही तो परिजन घर लौट गए।
विज्ञापन
नीरज के मुताबिक, देर रात संजीव भाइयों के साथ बैठा था। कुछ देर बाद उसने कहा कि वह मां को देखने लोहिया अस्पताल जा रहा है। वह मां की मौत से काफी दुखी था। भाइयों के मना करने के बाद भी वह बाइक से निकल गया। गोमती बैराज के पास गाड़ी खड़ी करके गोमती में कूद गया। पुलिस ने बताया, कोविड जांच के बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं 12 घंटे के भीतर परिवार में दो मौतों से कोहराम मच गया।