{"_id":"6509f75aa0241492ff045a59","slug":"sadar-zones-dominance-in-kabaddi-raebareli-news-c-101-1-slko1034-4211-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कबड्डी में सदर जोन का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कबड्डी में सदर जोन का दबदबा
Wed, 20 Sep 2023 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 20 Sep 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में मंगलवार को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में माध्यमिक विद्यालयों की आयोजित जिला स्तरीय कब
रायबरेली। माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता मंगलवार को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुई। जिसमें सदर जोन का दबदबा रहा। जिले के सभी आठ जोन की टीमों ने दमखम दिखाया। फाइनल मुकाबलों में तीन वर्गों में विजेता सदर जोन रही तो एक वर्ग में लालगंज जोन ने सफलता अर्जित की। विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र दिए गए।
जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर 14 व 19 के बालक और बालिकाओं ने भाग लिया। इसमें सभी आठ जोन सदर, लालगंज, महराजगंज, सलोन, गौरा, पूरे पांडेय, ऊंचाहार और शंकरपुर की टीमों ने दमखम दिखाया। अंडर-14 बालक में सदर जोन विजेता और लालगंज जोन उपविजेता रहा। अंडर-14 बालिका में लालगंज ने बाजी मारी, जबकि सदर जोन को उपविजेता बनना पड़ा। अंडर-19 बालक में सदर जोन विजेता और गौरा जोन उप विजेता, जबकि अंडर-19 बालिका में सदर जोन विजेता और लालगंज जोन उपविजेता रहा।
माध्यमिक क्रीड़ा सचिव अजय सिंह चंदेल ने बताया कि चारों वर्गों की विजेता टीमें मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयनित की गई हैं। ये टीमें सीतापुर में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता कराने में सभी जोन के क्रीड़ा शिक्षकों व टीम मैनेजरों सदानंद श्रीवास्तव, सुजीत कुमार, विकास, सुरेंद्र, हीरालाल, विवेक साहू, प्रशांत दीक्षित, मंगल चरण रावत, माधुरी शुक्ला, मंजूरुल हक, योगेंद्र प्रताप, कल्पना, त्रिपुरेश त्रिपाठी, दिलीप सिंह ने सहयोग किया।