{"_id":"5dbe90348ebc3e93d62b26ac","slug":"sachin-pandey-killed-in-police-encounter-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: इंस्पेक्टर की हत्या की सुपारी लेकर आया पचास हजार का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: इंस्पेक्टर की हत्या की सुपारी लेकर आया पचास हजार का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर
Mon, 04 Nov 2019 10:50 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 04 Nov 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में पुलिस व एसटीएफ की टीम ने दिनदहाड़े पचास हजार के इनामी बदमाश को मार गिराया। सचिन पांडे नाम का यह बदमाश आजमगढ़ का रहने वाला था और रविवार को गोमती नगर के रिहायशी इलाके में अमेठी स्कूल के सामने दुकान पर बैठा हुआ था।
विज्ञापन
जानकारी पर पुलिस व एसटीएफ की टीमों ने घेराबंदी की और उसे मार गिराया। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में करीब दो दर्जन गोलियां आपस में फायर की गईं। बताया जा रहा है कि सचिन पांडे एक इंस्पेक्टर की हत्या के लिए दो दिनों से लखनऊ में घेरा डाले हुए था। मुठभेड़ में बदमाश को पांच गोलियां लगी उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
दरअसल, एसटीएफ को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि सचिन पांडेय नाम का कुख्यात बदमाश जो कि शार्प शूटर है। किसी की हत्या करने के लिए लखनऊ आया हुआ है और विभूतिखंड इलाके में अमेठी स्कूल के सामने एक छोटी सी दुकान पर बैठा हुआ है।
विज्ञापन
इलाके में पहुंची एसटीएफ टीम ने उसकी घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की जिस पर बदमाश ने एसटीएफ पर फायर झोंक दिया जिस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने बदमाश को मार गिराया। मौके पर एसटीएफ को पिस्टल व अन्य सामान बरामद हुआ है।
लंबे समय से पुलिस को थी बदमाश की तलाश
पुलिस को काफी समय से बदमाश की तलाश थी। उसके ऊपर करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं। इसके पहले भी वह पुलिस पर फायरिंग कर चुका है। रविवार को जब उसने एसटीएफ पर फायरिंग की तो जवाबी कार्रवाई में मार दिया गया।