फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sabhajeet Singh and Dinesh Patel will continue as President and General Secretary for UP declared AAP.

आम आदमी पार्टी ने की घोषणा: सभाजीत सिंह प्रदेश अध्यक्ष व दिनेश पटेल महासचिव बने रहेंगे, कार्यकाल बढ़ाया गया

Mon, 23 Oct 2023 06:55 AM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 23 Oct 2023 06:55 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपने प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव का कार्यकाल छह महीने बढ़ाने की घोषणा की है।

विज्ञापन
Sabhajeet Singh and Dinesh Patel will continue as President and General Secretary for UP declared AAP.
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) ने सभाजीत सिंह को पुनः प्रदेश अध्यक्ष और दिनेश पटेल को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। आगामी लोकसभा चुनाव पार्टी इनके नेतृत्व में ही लड़ेगी। आप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप पाठक ने इससे संबंधित आदेश रविवार को जारी किया।
विज्ञापन


आप के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह की हाल में गिरफ्तारी होने के बाद पार्टी ने इन नेताओं पर अपना भरोसा जताया है। मार्च 2022 में प्रदेश कार्यकारिणी भंग होने के बाद से लगभग डेढ़ साल से नई कार्यकारिणी का गठन नहीं किया जा सका था। वहीं लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। यही वजह है कि संजय सिंह के जेल जाने के बाद पार्टी को प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव को विस्तार देना पड़ा है।
विज्ञापन


अब जल्दी ही प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की तैयारी है। अयोध्या निवासी सभाजीत सिंह छात्र राजनीति से सक्रिय रहे हैं और अन्ना हजारे आंदोलन में भी शामिल थे। सभाजीत सिंह पेशे से अधिवक्ता हैं। उनकी व दिनेश पटेल की नियुक्ति पर महेंद्र सिंह, प्रिंस सोनी, आशुतोष सेंगर, महेंद्र सिंह, शेखर दीक्षित, सोमेन्द्र ढाका, राजेश यादव, मीनाक्षी श्रीवास्तव, विनय पटेल, अंकित परिहार आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लोकसभा चुनाव के लिए यूपी बेहद है। इंडिया गठबंधन में दिल्ली और पंजाब के बीच सीटों का बंटवारा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed