फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sabarmati express

Lucknow News: साबरमती एक्सप्रेस में धरे गए 275 बेटिकट यात्री, 1.96 लाख वसूले

Thu, 13 Nov 2025 09:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 09:05 PM IST
विज्ञापन
sabarmati express

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। साबरमती एक्सप्रेस में लखनऊ से सुलतानपुर रेलखंड पर बृहस्पतिवार को टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें 275 बेटिकट यात्रियों से 1.96 लाख रुपये वसूले गए।

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि लखनऊ मंडल की स्पेशल टिकट चेकिंग टीम ने गाड़ी संख्या 20939/40 साबरमती एक्सप्रेस में लखनऊ से सुलतानपुर के बीच सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना टिकट, अनियमित एवं उपयुक्त श्रेणी से उच्च श्रेणी में यात्रा करने वाले कुल 275 यात्रियों से 1,96,400 रुपये जुर्माना वसूला गया। अभियान में सात टिकट चेकिंग कर्मियों की विशेष टीम व आरपीएफ जवान शामिल रहे। संचालन के दौरान यात्रियों को नियमबद्ध व मान्य टिकट के साथ ही यात्रा करने तथा रेलवे नियमों के पालन के लिए जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed