फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rules smoke in a cloud of dust

Lucknow News: धूल के गुबार में नियम धुआं

Mon, 15 Jan 2024 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 15 Jan 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
rules smoke in a cloud of dust
बछरावां (रायबरेली)।
विज्ञापन

थुलेंडी-कन्नावां संपर्क मार्ग। यहां से आगे बढ़ें तो धूल का गुबार और धुंए की गंध में सांस लेना मुश्किल। माजरा समझने में वक्त लगता कि इससे पहले ही नजर सामने चल रहे हॉटमिक्स पर पड़ी। पूरा मामला ही स्पष्ट हो गया।

थुलेंडी गांव में संचालित यह हॉटमिक्स प्लांट ग्रामीणों के लिए नासूर बन गया है। लोग बीमार पड़ रहे हैं। बच्चों की हालत भी खराब हो रही है। खासकर, सांस और हृदय रोगियों की मुश्किल तो कुछ ज्यादा ही है। शिकायत अधिकारियों तक हुई। लेकिन समाधान नहीं हो सका। अभी भी हॉटमिक्स बेधड़क चल रहा है।
विज्ञापन


30 गांवों की 45 हजार आबादी प्रभावित
प्लांट के दायरे में आ रहे 30 गांवों के 45 हजार से अधिक लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। हॉटमिक्स प्लांट से लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की सड़कों के लिए डामर और गिट्टी का मिश्रण तैयार करता है। यही कारण है कि बड़ी मात्रा में धुएं के साथ धूल के कण निकल रहे हैं। इससे सरैया, जलालपुर, रसूलपुर, पहनासा व मलपुर के लोगों की भी सांसत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाल बुरा है...
थुलेंडी निवासी दिलीप पाठक व रामनिहोर ने बताया कि हॉटमिक्स प्लांट से निकलने वाली धूल से सांस की बीमारी बढ़ रही है। ठंड के समय तो हालत और भी बुरी हो गई है। शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो रहा। ऐसे ही रहा तो जिला मुख्यालय पहुंचकर कर प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

डीजल की जगह एलडीओ का प्रयोग
प्लांट संचालन में डीजल का प्रयोग करना चाहिए। लेकिन यहां लाइट डीजल ऑयल (एलडीओ) का प्रयोग किया जा रहा है। डीजल की अपेक्षा इसके सस्ता होने से मनमानी चल रही है और प्रदूषण भी बढ़ रहा है।
होना तो यह चाहिए

-हॉटमिक्स के आसपास समय-समय पर पानी का छिड़काव हो

-ग्रामीण आबादी से दूर प्लांट का संचालन हो

-प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों का ध्यान रखा जाय
अब इनकी सुनिए

प्लांट के अनापत्ति प्रमाणपत्र के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में ऑनलाइन आवेदन किया है। जल्द ही एनओसी मिले, इसके लिए संबंधित अधिकारियों से बात की जाएगी।

बृजेश कुमार, जेई यांत्रिक लोकनिर्माण विभाग

थुलेंडी में प्लांट की शिकायत मिली थी। इस पर टीम मौके पर जांच करने पहुंची थी। लेकिन तब मौके पर प्लांट बंद मिला था। मौजूद कर्मचारियों से प्लांट संचालन से पहले एनओसी लेने के लिए कहा गया है। यदि बिना एनओसी प्लांट चलता मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
प्रदीप विश्वकर्मा, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed