फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ruckus over not paying Rs 10 lakh as dowry, wedding procession returns without the bride

Lucknow News: दहेज में दस लाख न देने पर हंगामा, बिना दुल्हन लौटी बरात

Tue, 28 Apr 2026 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 28 Apr 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Ruckus over not paying Rs 10 lakh as dowry, wedding procession returns without the bride
राजाजीपुरम। ठाकुरगंज स्थित सिटी मैरिज लॉन में सोमवार सुबह दहेज में दस लाख रुपये नहीं देने पर वर और कन्या पक्ष में विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी समझाया। पर कन्या पक्ष ने दुल्हन को विदा करने से मना कर दिया। ऐसे में वर पक्ष को लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बालागंज निवासी युवक ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी नैनीताल के तल्लीताल निवासी युवक से तय की थी। रविवार को सिटी लॉन बरात आई थी। सारे रीति रिवाजों के साथ शादी हुई। सुबह दूल्हा दहेज में पांच सोने के गहने, दस लाख रुपये और हीरे की अंगूठी की मांग करने लगा। असमर्थता जताने पर आरोपी और उसके घरवाले हंगामा करने लगे। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज आम्रपाली राज बहादुर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुबह विदाई के समय दूल्हे को उपहार में मिली सोने की अंगूठी टूटी निकली। दूल्हे ने कन्या पक्ष को अंगूठी की मरम्मत कराने के लिए कहा। यह बात कन्या पक्ष को नागवार गुजरी और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को करीब तीन घंटे तक समझाया, पर दुल्हन के पिता विदाई के लिए नहीं माने। ऐसे में बरात को ऐसी ही लौटना पड़ा। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह के मुताबिक दुल्हन के पिता ने तहरीर दी है। जांच के दौरान साक्ष्य मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed