{"_id":"5ac135f64f1c1bd9618b4f45","slug":"ruckus-over-conversion-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा में धर्मांतरण की सूचना पर बवाल, हाथापाई, पुलिस ने तीन को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में धर्मांतरण की सूचना पर बवाल, हाथापाई, पुलिस ने तीन को दबोचा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा जिले के वजीरगंज के बंजरिया गांव में रविवार को धर्मांतरण की सूचना पर बवाल हो गया। यहां खबर पाकर पहुंचे विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। मौके से पुलिस ने कुछ धार्मिक पुस्तकें भी बरामद की हैं। इस मामले में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री राम शंकर शर्मा ने आरोप लगाया कि रविवार को उन्हें सूचना मिली थी कि वजीरगंज थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में धर्मांतरण के लिए शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में लोगों को हिंदू धर्म छोड़ कर दूसरा धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
रामशंकर ने बताया कि इस सूचना पर जब वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां कुछ लोग धार्मिक सौहार्द बिगाड़ रहे थे। जब विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया तो धर्मांतरण में लगे लोग हमलावर हो गए और उनसे हाथापाई की।
विज्ञापन
विहिप कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची ने एक महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले में विहिप कार्यकर्ताओं ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।