फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ruckus on weighing less ration in kakori

लखनऊ: कोटेदार की मनमानी से कार्डधारक परेशान, घटतौली के आरोप पर हंगामा

Fri, 17 Apr 2020 06:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 17 Apr 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
ruckus on weighing less ration in kakori
घर आकर तौला तो कम निकला अनाज। - फोटो : amar ujala

केस-1: विरोध पर कोटेदार का बेटा बोला, जो करना है कर लो 

विज्ञापन

रोहित रावत ने बताया कि प्रति यूनिट पर पांच किलो चावल मिलना है। कोटेदार अनीता ने सात यूनिट पर 35 किलो चावल तौल कर दिया। शक होने पर उसने दूसरा इलेक्ट्रॉनिक तराजू मंगाकर राशन तौला तो 32 किलो 7 सौ 70 ग्राम ही निकला। उसने इसका विरोध जताया और इस बारे में पूछा तो कोटेदार कोई जवाब नहीं दे सकी। इससे चिढ़े कोटेदार के बेटे ने कहा कि तुम्हें जो करना है कर लो। 

केस-2: घर आकर चावल तौला तो डेढ़ किलो निकला कम 
विंध्यावती ने बताया कि कोटेदार ने उन्हें छह यूनिट के हिसाब से 30 किलो राशन तौल कर दिया। चावल घर लेकर आई तो थोड़ी देर बाद जानकारी मिली कोटेदार ने मनमानी करके कार्डधारकों को कम राशन तौल कर दिया है। इसके बाद घर पर चावल तौला तो वजन 28 किलो 500 ग्राम ही निकला। उनका कहना था कि कोटेदार और उसका बेटा कालाबाजारी करते हैं। विरोध जताओ तो अभद्रता करने लगता है। 
विज्ञापन


काकोरी के सरायं अलीपुर गांव के कार्डधारकों ने कोटेदार अनीता और उसका बेटे पर मनमानी कर राशन देने का आरोप लगाया है। गुरुवार को कार्डधारक रोहित रावत ने शक होने पर जब दोबारा राशन तौला तो कोटेदार की घपलेबाजी सामने आ गई। इससे नाराज कार्डधारकों ने हंगामा भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्डधारकों ने लगाया आरोप

यही नहीं, आरोप है कि मामला सामने आने के बाद करीब 150 लाभार्थियों ने अपने घरों पर चावल की तौल की तो पता चला कि सभी के राशन में सेंधमारी की गई थी। कार्डधारकों ने आरोप लगाया कि पूर्ति निरीक्षक भी कोटेदार के साथ मिला हुआ है।  

सरायं अलीपुर गांव के अमित, मुन्नी लाल, भैयालाल, अनुराग, शु्करू, बबलू कनौजिया, रामपाल, वकील, सुमेर सहित अन्य कई लाभार्थियों का आरोप है कि कोटेदार अनीता कटौती करके अनाज बांट रही है।

राजू कनौजिया ने बताया कि पांच यूनिट के हिसाब से 25 किलो चावल दिया था। घटतौली की खबर मिलने पर जब राशन तौला तो 23 किलो ही निकला। राजू का कहना था कि लॉकडाउन में काम-धंध चल नहीं रहा है।

अब कोटे के अनाज पर कोटेदार और उसका बेटा डाका डालने में जुटे हैं। इसी तरह बबलू ने बताया कि तीन यूनिट के आधार पर 15 किलो चावल कोटेदार ने दिया। घर पर राशन तौला तो 13 किलो 500 ग्राम ही निकला।

जांच कराकर कोटेदार पर होगी कार्रवाईः एसडीएम

यही शिकायत सुमेर की भी थी कि कोटेदार ने डेढ़ किलो राशन हड़प कर लिया। लाभार्थियों ने घोटाले की शिकायत करने के लिए आपूर्ति निरीक्षक को फोन किया।

लेकिन उनका फोन ही नहीं उठा। लाभार्थियों ने आरोप लगाया कि आपूर्ति निरीक्षक की हरकतों से तो लग रहा है कि कहीं घटतौली उनकी सरपरस्ती में तो नहीं हो रही है। 

मामले में एसडीएम सदर सूर्यकांत त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यदि कोटेदार लाभार्थियों को कम राशन दे रहा है तो प्रकरण की जांच कराकर दोषी पाए जाने पर कोटेदार का कोटा निलंबित कर दिया जाएगा।

धांधली में चक पृथ्वीपुर की कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट 

इटौंजा में तहसील बीकेटी के आपूर्ति निरीक्षक चक्रपाणि मिश्रा ने ग्राम पंचायत चक पृथ्वीपुर की कोटेदार शांति देवी पर राशन वितरण में धांधली करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक नंद किशोर ने बताया कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

टोल फ्री नंबर पर करें कोटेदार की शिकायत 
मलिहाबाद में राशन वितरण में गड़बड़ी रोकने के लिए एसडीएम ने विकास कुमार सिंह से तहसील स्तर पर एक टोल फ्री नंबर 18001800150 जारी किया है।

एसडीएम ने बताया कि कई गांवों से शिकायतें मिली कि कोटेदार राशन देने में आनाकानी कर रहे हैं। कस्बा क्षेत्र की दुकानों व ग्रामीण इलाकों की कसमंडी,  खुर्द बुधड़िया, रामनगर दुलारमऊ आदि राशन दुकानों का निरीक्षण किया और कोटेदारों को सख्त हिदायत दी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

एसडीएम ने किया गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण

एसडीएम संतोष कुमार और तहसीलदार राकेश कुमार पाठक ने गुरुवार शाम बख्शी का तालाब में सीतापुर रोड पर स्थित गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया।

वहीं, एसडीएम पल्लवी मिश्रा ने गोसाईंगंज के मोहारी कला स्थित नवीन गल्ला मंडी में गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। एसडीएम ने सैनिटाइजर की व्यवस्था पर केंद्र प्रभारी प्रदीप सिंह की सराहना की। उधर, सरोजिनी नगर के नारायणपुर में स्थित गेहूं क्रय केंद्र में गुरुवार तक एक भी क्विंटल गेहूं की खरीदारी नहीं हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed