फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ruckus on eve teasing in a hukka bar in Lucknow.

हुक्का बार में लड़की से छेड़छाड़ पर बवाल, वकील पर हमला कर सिर फोड़ा

Mon, 30 Oct 2017 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 30 Oct 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
ruckus on eve teasing in a hukka bar in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

लखनऊ के हजरतगंज की पार्क रोड स्थित हुक्का बार में रविवार देरशाम युवती से छेड़खानी को लेकर जमकर बवाल हुआ। महिला मित्र से छेड़खानी के विरोध पर शोहदों ने वकील का सिर फोड़ डाला और एक अन्य साथी पर भी हमला किया। पुलिस ने हुक्का बार के मैनेजर समेत पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


सीओ हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि वजीरगंज के गोलागंज निवासी सैफी मिर्जा, मड़ियांव निवासी वकील मंजर, महिला मित्र व अन्य दोस्तों के साथ रविवार शाम 6:30 बजे पार्क रोड पर सिविल अस्पताल के पास स्थित मिराज हुक्का बार गए थे।
विज्ञापन


आरोप है कि हुक्का बार के मालिक व मैनेजर और उनके साथियों ने महिला मित्र से छेड़खानी कर दी। युवती की चीख सुनकर मंजर ने विरोध जताया। इस पर हुक्का बार के शोहदों ने जानलेवा हमला कर दिया। मंजर के सिर पर गंभीर चोट आई। सैफी ने पुलिस कंट्रोल रूम कॉल करने के साथ बीचबचाव की कोशिश की। इस पर हमलावरों ने उसे भी पीटा। बवाल होते देख हुक्का बार का मालिक भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें लिया गया हिरासत में

ruckus on eve teasing in a hukka bar in Lucknow.

मौके पर पहुंची पुलिस ने चौक निवासी मैनेजर मो. अरशद, उसके साथी ईशान त्रिपाठी, जतिन अग्रवाल, प्रभात दुबे, जितेंद्र उर्फ जीतू को हिरासत में लिया है। घायल मंजर व सैफी को सिविल अस्पताल भेजा गया। सैफी की तहरीर पर केस दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।

हिरासत में लिए गए मैनेजर मो. अरशद ने घायल मंजर पर हुक्का बार में आई एक महिला से छेड़खानी का आरोप लगाते हुए सफाई दी कि महिला के साथियों की वकील व उनके साथियों से मारपीट हुई थी।

इंस्पेक्टर आनंद शाही ने बताया कि हुक्का बार के मालिक की तलाश की जा रही है। उससे बार के लाइसेंस व अन्य बिंदुओं पर तहकीकात की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed