फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ruckus is up vidhan parishad

मुख्यमंत्री योगी का सपा पर हमला, कहा- दूसरों की ‘जूठन’ पर थपथपा रहे अपनी पीठ

Thu, 29 Mar 2018 12:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 29 Mar 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
ruckus is up vidhan parishad
विधान परिषद में बोलते सीएम योगी - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधान परिषद में बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए सपा-बसपा समेत पूरे विपक्ष को खूब खरी-खरी सुनाई। उन्होंने कहा कि समाजवाद बहुरूपिया ब्रांड है, जो पिछली सरकार में गुंडाराज में बदल गया था। यूपी को समाजवाद नहीं, रामराज्य चाहिए। लोकसभा उपचुनाव के नतीजों पर सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग दूसरों की जूठन पर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। सर्कस के शेर हो गए हैं। बिना शिकार किए मिले मांस पर ही गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने यह टिप्पणी गोरखपुर व फूलपुर उपचुनाव में बसपा के सहयोग से सपा को मिली कामयाबी के संदर्भ में की। सीएम ने कहा कि समाजवाद एक धोखा है। यह मृगतृष्णा से अधिक कुछ नहीं है। एक समय था कि बसपा और सपा सरकारें एक-दूसरे की नीतियों के तहत हुए कामों को सत्ता मिलते ही ठप कर देती थीं, लेकिन हम ऐसा नहीं कर रहे। पुरानी औद्योगिक नीति के तहत आए निवेशकों के लिए 1400 करोड़ का बजट प्रबंध किया है। भीमराव अंबेडकर को सबसे ज्यादा सम्मान भाजपा ने ही उनसे जुड़े स्थानों पर स्मारक बनाकर दिया है।
विज्ञापन


कैराना से अब नहीं हो सकता पलायन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब कैराना से पलायन नहीं हो सकता। यूपी के बारे में बाहर के लोगों का नजरिया बदला है, जिसे विपक्ष के नेताओं को भी स्वीकार करना चाहिए। हम भेदभाव रहित विकास कर रहे हैं। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में सभी विभागों को बजट आवंटित कर दिया जाएगा। प्रदेश अपराध से मुक्त होने की ओर बढ़ रहा है। सीएम विधान परिषद में बजट पर चर्चा का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 लाख से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट में हुए 4.68 लाख करोड़ के एमओयू के लागू होने पर 33 लाख से ज्यादा नौजवानों को रोजगार मिलेगा। एक जिला-एक उत्पाद, मुद्रा और स्टैंड अप योजना से 20 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से 4 लाख नौकरियां देने जा रहे हैं। शिक्षामित्र और बीएड टीईटी पिछली सरकारों की गलत नीतियों के कारण तबाह हुए हैं।

एक्सप्रेस-वे के समानांतर चलाएंगे हाईस्पीड ट्रेन

ruckus is up vidhan parishad
यूपी विधान परिषद (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

सीएम ने कहा कि आगरा-लखनऊ-गाजीपुर-बलिया तक बनने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के समानांतर ही हाईस्पीड ट्रेन चलाई जाएगी। इससे वाराणसी को भी जोड़ा जाएगा।

खनन उत्पाद होंगे सस्ते
सीएम ने कहा, हमारी सरकार ने मिट्टी रॉयल्टी फ्री कर दी है। खनन उत्पादों के दाम वर्ष 2016 के बराबर लाकर रहेंगे।

स्कूली बच्चों के लिए महिला समूहों से खरीदेंगे यूनिफॉर्म
सीएम ने कहा कि ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत 32 हजार महिला स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं। प्रयास है कि स्कूली बच्चों को दी जाने वाली यूनिफॉर्म इन्हीं सहायता समूहों से ली जाए।
 
अयोध्या के दीपोत्सव में आएंगे दक्षिण कोरिया के राष्ट्राध्यक्ष
सीएम ने कहा कि सरकार आध्यात्मिक और ईको टूरिज्म को बढ़ावा दे रही है। अयोध्या में इस साल होने वाले दीपोत्सव में दक्षिण कोरिया के राष्ट्राध्यक्ष बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed