फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ruckus in up vidhan sabha

दाऊद से रिश्ते का खुलासा करें पीएम और भाजपा: आजम

Wed, 10 Feb 2016 01:28 PM IST
Updated Wed, 10 Feb 2016 01:28 PM IST
विज्ञापन
ruckus in up vidhan sabha

पंचायत चुनाव में धांधली व कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर मंगलवार को विधानसभा में भाजपा व कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया। सदस्यों ने सदन में नारे लिखे बैनर लहराए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन


भाजपा व कांग्रेस पर सदन न चलने देने का आरोप लगाते हुए बसपा ने बहिर्गमन किया। हंगामे और शोर-शराबे के बीच संसदीय कार्य मंत्री मो. आजम खां ने पीएम नरेंद्र मोदी के अचानक पाकिस्तान दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि पीएम व भाजपा दाऊद से अपने रिश्तों का खुलासा करें।
विज्ञापन


बताएं कि उनके दाऊद के साथ क्या रिश्ते हैं। हंगामे के चलते विधानसभा में प्रश्न प्रहर नहीं हो सका। सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही भाजपा व कांग्रेस सदस्य वेल में डट गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा के सदस्यों ने किया बर्हिगमन

ruckus in up vidhan sabha

जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई बसपाई भी वेल में आ गए। भाजपा सदस्य पंचायत चुनाव में धांधली को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए नियम 311 के तहत तत्काल चर्चा की मांग कर रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि इस विषय पर अन्य दलों ने भी नोटिस दिया है जिसे नियम 56 के तहत स्वीकार किया गया है।

311 कभी स्वीकार नहीं किया जाता। पांच बजे के बाद वे इसे सुनेंगे लेकिन भाजपा सदस्य नियम 311 के तहत ही चर्चा की मांग पर अड़े थे। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा व कांग्रेस पर सदन न चलने देने का आरोप लगाते हुए अपने दल के सदस्यों के साथ बहिर्गमन कर दिया।

अध्यक्ष भाजपा व कांग्रेस सदस्यों से अपनी सीट पर जाने का अनुरोध करते रहे लेकिन हंगामा जारी रहा। इसके चलते अध्यक्ष ने 11.12 बजे सदन की कार्यवाही 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

आप तो बीफ मास्टर के साथ खड़े हैं

ruckus in up vidhan sabha

इसके बाद आजम के निशाने पर संगीत सोम थे जो अध्यक्ष के आसन के सामने डटे थे। आजम ने कहा कि गोश्त का कारखाना चलाने वाले देशभक्ति का नारा लगा रहे हैं। भाजपा का असल चेहरा सामने खड़ा है।

बीफ व्यापारी देशभक्ति की बात कर रहा है। इस दौरान भाजपा के सदस्य लगातार नारे लगा रहे थे। इसी बीच महाना आजम की सीट के नजदीक पहुंच गए तो आजम ने कहा कि पहला सवाल उन्हीं का है। सवाल पूछें।

महाना ने कहा कि पूछ तो रहे हैं। आजम ने कहा कि कहां सवाल पूछ रहे हैं। आप तो बीफ मास्टर के साथ खड़े हैं। आजम का इशारा संगीत सोम की तरफ था।

बेहोश हो जाओगे भदौरिया

ruckus in up vidhan sabha

भाजपा के रघुनंदन सिंह भदौरिया जोर-जोर से नारे लगा थे। अध्यक्ष ने उनसे कहा कि भदौरिया धीरे बोलो नहीं तो बेहोश हो जाओगे। इसके बावजूद भदौरिया नारे लगाते रहे।

बार-बार अनुरोध के बाद भी जब हंगामा नहीं थमा तो अध्यक्ष ने सदस्यों से कहा कि ज्यूडीशियरी के ट्रेनी अधिकारी सदन की कार्यवाही देखने आए हैं।

यह सब देखने के बाद क्या भाव लेकर जाएंगे। बाद में जब आलोचना होती है तो कहते हैं आलोचना हो रही है। इसकी नौबत ही न आने दें। इस पर भी सदस्य नहीं शांत हुए।

सुबूत दें या माफी मांगे आजम : खन्ना

12.30 बजे दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू होने पर भाजपा के सुरेश खन्ना ने व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए कहा कि संसदीय कार्य मंत्री ने प्रधानमंत्री पर टिप्पणी की है। या तो वे सुबूत दें या सार्वजनिक रूप से इसके लिए माफी मांगे। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि वे इसे नियमों के तहत उठाएं।

‘दंगाई इन्हें कहा था’

ruckus in up vidhan sabha

नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद ने कहा कि कानून-व्यवस्था पर विपक्ष ने आक्रोश व्यक्त किया तो संसदीय कार्य मंत्री ने दंगाई कहा। अगर यह कार्यवाही में आ गया हो तो उसे कार्यवाही का अंग न माना जाए। इस पर आजम बोले कि पूरे विपक्ष को नहीं इन्हें (भाजपा) दंगाई कहा था।

यही हैं असल दंगाई

हंगामे के बीच आजम खां ने कहा कि यही हैं असल दंगाई। सारे राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय नियम तोड़कर प्रधानमंत्री पाकिस्तान जाते हैं। अंतर्राष्ट्रीय अपराधी से बंद कमरे में मिलते हैं और फोटो-वीडियो रिलीज नहीं करते।

सुरक्षा कारणों से पीएम को अपने आवास से बाहर निकलने की भी मनाही होती है तो फिर वे पाकिस्तान कैसे चले गए? मैंने दाऊद से उनके रिश्ते बताए हैं। अब भाजपा भी दाऊद से अपने रिश्ते बताए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed