फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ruckus in muhharam procession in kanpur

यूपीः मुहर्रम जुलूस में दूसरे धर्म का बैनर फाड़ने पर सांप्रदायिक बवाल

Sun, 25 Oct 2015 10:25 AM IST
Updated Sun, 25 Oct 2015 10:25 AM IST
विज्ञापन
ruckus in muhharam procession in kanpur

यूपी के कानपुर शहर के दर्शनपुरवा इलाके में शुक्रवार देर रात मुहर्रम जुलूस के दौरान दूसरे धर्म के बैनर फाड़ने से उठे विवाद ने शनिवार को उग्र रूप ले लिया। सुबह से ही इलाकाई जनता और हिन्दू संगठनों के लोग कालपी रोड पर उतर आए। पहले पुलिस से संघर्ष हुआ और फिर दूसरे समुदाय के लोगों से फायरिंग-पथराव हुई।

विज्ञापन


भन्नानापुरवा में हुई फायरिंग में बादशाहीनाका इंस्पेक्टर द्रविड़ कुमार और पुलिस लाइन के आरआई को गोली लगी। जरीब चौकी क्रासिंग, डिप्टी पड़ाव और भन्नानापुरवा चौराहे पर दूसरे समुदाय के लोग भी सड़कों पर उतर आए। पथराव और फायरिंग हुई। आईजी और एसपी दर्शनपुरवा पहुंचे तो उनसे धक्का-मुक्की की गई।
विज्ञापन


पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो भीड़ ने फिर पथराव किया। डीएम, एसएसपी पहुंचे तो उन पर भी पथराव किया। हर गली से निकलकर भीड़ कालपी रोड पर आने लगी और पथराव करती रही। पुलिस ने लाठीचार्ज, फायरिंग, रबर बुलेट और आंसू गैस के गोले चलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बवाल भन्नाना पुरवा से होकर चमनगंज तक पहुंच गया। चंद्रिका देवी चौराहे पर भी दोनों समुदायों के लोगों के बीच पथराव हुआ। आगजनी भी की गई। देर रात पुलिस, पीएसी, सीआईएसएफ, स्वाट टीम उपद्रवियों पर काबू पा सकीं। रात में शहर में दंगा नियंत्रण स्कीम और धारा 144 लागू कर दी गई।

पुलिस ने फायरिंग से इन्कार किया है। दूसरी ओर यशोदानगर में कुछ लोगों ने मुहर्रम जुलूस रोकने के लिए सड़क पर पेड़ काट डाल दिया और नारेबाजी की। फोर्स ने पहुंच जुलूस निकलवाया।

देर रात बवाल के मामले में चमनगंज, नौबस्ता, फजलगंज और सीसामऊ थाने में पुलिस की ओर से एफआईआर हुई है। इसमें कुछ लोग नामजद और सैकड़ों अज्ञात शामिल हैं। इन पर हत्या का प्रयास, पथराव, बलवा और दहशत फैलाने की धारा लगाई गई है। एसएसपी का कहना है कि आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई होगी।

सीएम बोले बवाल हुआ तो डीएम-कप्तान नपेंगे

ruckus in muhharam procession in kanpur

कई जिलों में हुए बवाल को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने गृह विभाग के अफसरों को तत्काल स्थिति पर काबू पाने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में शांति भंग हुई तो वहां के डीएम और कप्तान नपेंगे। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाए।

डीएम कौशल राज शर्मा ने कहा है कि रविवार को शहर के सभी बाजार बंद रहेंगे। रविवार के कारण पहले से ही छुट्टी है। फिर भी सभी शैक्षिक संस्थानों से बंदी के लिए कहा गया है।

चार कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ, एक कंपनी बीएसएफ, सीआईएसएफ, 10 जिलों से सीओ, एसओ के अलावा उन्नाव-हरदोई से भी फोर्स बुलाई गई है।पुलिस की लापरवाही से सांप्रदायिक संघर्ष हुआ है। अफसरों ने मामले को हल्के में लिया।

लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की संस्तुति के साथ पुलिस महानिदेशक को रिपोर्ट भेजेंगे। वीडियो रिकार्डिंग, न्यूज चैनलों की रिकार्डिंग और समाचार पत्रों में प्रकाशित फोटोग्राफ्स से उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed