{"_id":"5df204f08ebc3e87ca32e555","slug":"ruckus-in-lucknow-university-over-llb-paper-leak","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ विश्वविद्यालय : एलएलबी पेपर लीक पर वीसी-शिक्षकों के खिलाफ छात्र आक्रोशित, विरोध-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ विश्वविद्यालय : एलएलबी पेपर लीक पर वीसी-शिक्षकों के खिलाफ छात्र आक्रोशित, विरोध-प्रदर्शन
Thu, 12 Dec 2019 07:01 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 12 Dec 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान कैंपस में मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय में एलएलबी पेपर लीक मामले पर बवाल बढ़ता जा रहा है। आक्रोशित छात्रों ने परीक्षा निरस्त किए जाने के विरोध में और कुलपति-शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए चौतरफा विरोध-प्रदर्शन किया। छात्रों ने न्यू कैंपस स्थित लॉ फेकल्टी में तालाबंदी कर दी। जिसके बाद विश्वविद्यालय ने एलएलबी इंटीग्रेटेड (पांचवर्षीय पाठ्यक्रम) का तृतीय वर्ष पांचवें सेमेस्टर का आज का विवि केंद्र स्थित परीक्षा का पेपर निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
मामले को लेकर शिक्षक संघ की कार्यकारिणी बैठक हुई। जिसमें शिक्षकों के निलंबन का विरोध किया गया है। बैठक में कहा गया कि बिना जांच किसी पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। शिक्षक संघ ने परीक्षा में पेपर लीक व गड़बड़ी के लिए पूर्व वीसी प्रो. एसपी सिंह व डीन पर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला:
लखनऊ विश्वविद्यालय की एलएलबी त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम के तीसरे सेमेस्टर का पेपर परीक्षा से पहले ही लीक हो गया। परीक्षा के सभी सवाल मोबाइल फोन पर नोट कराए गए। बुधवार को इस बातचीत का ऑडियो व्हाट्सएप पर वायरल होने के बाद विवि प्रशासन ने तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा रद्द कर दी। इसके साथ ही दो शिक्षकों प्रो. आरके सिंह और डॉ. अशोक कुमार सोनकर को निलंबित कर दिया। परीक्षा नियंत्रक की तरफ से डॉ. अशोक, डॉ. रिचा व अन्य के खिलाफ हसनगंज कोतवाली में सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया है। जिस परीक्षा केंद्र का मामला है, उसे स्थायी रूप से डिबार करने के साथ 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: 'महिला को यह भी पता है कि किस विषय का पेपर कौन बना रहा'
वायरल पहले ऑडियो में एक रसूखदार महिला ने फोन करके एक शिक्षक से पूछा कि 4 दिसंबर को होने वाले प्रॉपर्टी लॉ के पेपर में क्या आएगा? इस पर शिक्षक ने एक-एक धारा का नाम लेते हुए सभी सवाल बता दिए। दूसरे ऑडियो में छह दिसंबर को होने वाले कॉमर्शियल लॉ का पेपर तैयार करने वाले शिक्षक का नाम पूछा जा रहा है। इसके बाद संबंधित शिक्षक को फोन कर सवाल पूछे गए। जब बताए गया पेपर हूबहू वही निकला तो महिला ने सवाल बताने वाले शिक्षकों को धन्यवाद भी दिया।