{"_id":"5fcfd9bf8ebc3ecfb12cfcab","slug":"ruckus-in-lohiya-sansthan-lko-city-news-lko5538718163","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोहिया संस्थान: मरीज की मौत के बाद हंगामा, इमरजेंसी में चाकू से हमला, वार्ड ब्वॉय गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया संस्थान: मरीज की मौत के बाद हंगामा, इमरजेंसी में चाकू से हमला, वार्ड ब्वॉय गंभीर
Wed, 09 Dec 2020 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
मारपीट करने के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहिया संस्थान की इमरजेंसी में मंगलवार सुबह मरीज की मौत के बाद हंगामा हो गया। तीमारदारों और कर्मचारियों में मारपीट के दौरान चाकू लगने से वार्ड ब्वॉय गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो अन्य कर्मचारी जख्मी हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पांच को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
लोहिया की इमरजेंसी में माता प्रसाद (68) को भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर एचडीयू में भेज दिया गया। चिकित्सकों के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजन को हुई तो वे इलाज में लापरवाही का आरोप लगा आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
आरोप है कि कुछ देर बाद परिवार के अन्य लोग भी इमरजेंसी में आ गए और हंगामा करने लगे। आरोप है कि कर्मचारियों ने समझाने का प्रयास किया तो चाकू से वार कर दिया। इस दौरान वार्ड ब्वॉय सचिन को पेट के दाहिनी ओर गंभीर चोटें आईं। दो अन्य कर्मचारी भी घायल हुए हैं। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर भाग निकले। घायल कर्मचारियों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आकाश, अर्जुन, आदित्य, रितिक और देवा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
डेढ़ सौ से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के बावजूद लोहिया संस्थान में आए दिन बवाल हो रहा है। इमरजेंसी में मरीज की मौत के बाद तीमारदार अकसर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करते हैं। यह हाल तब है जब यहां पुलिस चौकी भी है।
लचर सुरक्षा को लेकर कर्मचारियों में भी नाराजगी है। उनका आरोप है कि ज्यादातर सुरक्षाकर्मियों को प्रशासनिक अधिकारियों के कमरे के बाहर तैनात कर दिया गया है। कुछ तो अफसरों के घर पर ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसे में इमरजेंसी से वार्ड तक सुरक्षा प्रभावित हो रही है। इस बाबत मीडिया प्रभारी डॉ. श्रीकेश सिंह का कहना है कि जरूरत के हिसाब से सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। इमरजेंसी में अतिरिक्त स्टाफ लगाया जाएगा
लचर सुरक्षा को लेकर कर्मचारियों में भी नाराजगी है। उनका आरोप है कि ज्यादातर सुरक्षाकर्मियों को प्रशासनिक अधिकारियों के कमरे के बाहर तैनात कर दिया गया है। कुछ तो अफसरों के घर पर ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसे में इमरजेंसी से वार्ड तक सुरक्षा प्रभावित हो रही है। इस बाबत मीडिया प्रभारी डॉ. श्रीकेश सिंह का कहना है कि जरूरत के हिसाब से सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। इमरजेंसी में अतिरिक्त स्टाफ लगाया जाएगा