{"_id":"5f044ff08ebc3e42cb0e23fc","slug":"ruckus-in-fatima-hospital-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"फातिमा अस्पतालः आधे टांके लगाकर प्रसूता को भेजा घर, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फातिमा अस्पतालः आधे टांके लगाकर प्रसूता को भेजा घर, हंगामा
Tue, 07 Jul 2020 04:06 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 07 Jul 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के फातिमा अस्पताल के डॉक्टरों पर आरोप लगा है कि उन्होंने सीजेरियन सर्जरी के बाद प्रसूता को आधे टांके लगाकर डिस्चार्ज कर दिया। टांके वाली जगह से पस आना शुरू हुआ तो तीमारदार ने सोमवार को अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। इस पर दोबारा टांके लगाए गए।
विज्ञापन
नेहरू विहार कल्याणपुर निवासी अखिलेश की पत्नी नेहा (31) का 24 जून को फातिमा अस्पताल में सीजेरियन प्रसव कराया था। इसके बाद टांके लगाकर घर भेज दिया गया। महिला को टांके वाली जगह पर दर्द शुरू हो गया। पति ने पहले नजदीकी महिला अस्पताल में दिखाया।
विज्ञापन
वहां डॉक्टर ने पट्टी खोली तो देखा कि काफी हिस्से में टांके नहीं लगे हैं। नाराज तीमारदार तीन दिन से फातिमा अस्पताल के चक्कर लगा रहा था, पर सुनवाई नहीं हो रही थी। सोमवार को वह पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचा और हंगामा करने लगा। इस पर डॉक्टरों ने महिला को दोबारा टांके लगाए।
विज्ञापन
उनका कहना था इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई है। टांके खुद ही खुल गए थे। फातिमा अस्पताल की डॉ. कविता बंसल ने कहा कि तीमारदार के आरोप बेबुनियाद हैं। सीजेरियन प्रसव के बाद महिला तीन दिन तक अस्पताल में ही थी। उसके टांके घर में गलत तरीके से उठने-बैठने की वजह से खुले थे।