फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ruckus in balrampur and lohiya hospital lucknow

लखनऊ के अस्पतालों में गुंडागर्दी, तीमारदारों ने डॉक्टरों-स्टाफ को पीटा

Tue, 30 Aug 2016 01:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 30 Aug 2016 01:35 PM IST
विज्ञापन
ruckus in balrampur and lohiya hospital lucknow
पुल‌िस की ग‌िरफ्त में कमल म‌‌िश्रा - फोटो : amar ujala

राजधानी के दो प्रमुख अस्पतालों बलरामपुर और लोहिया की इमरजेंसी में इलाज को लेकर तीमारदारों ने आपा खो दिया। हॉस्पिटल का स्टाफ भी धैर्य न रख सका और एक दूसरे से भिड़ गए। तीमारदार भारी पड़े और उन्होंने डॉक्टरों व स्टाफ पर न केवल रौब गांठा, बल्कि मारपीट भी की। 

विज्ञापन


नतीजा, दूसरे रोगियों का इलाज भी ठप हो गया। दोनों अस्पतालों के प्रशासनिक अधिकारियों ने मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारियों और डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि इस तरह की घटना को किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


डालीगंज बाबूगंज के रामफेर यादव की पत्नी सूरज कला (65) को सांस फूलने और कई अन्य दिक्कतें होने पर गोलागंज के बलरामपुर अस्पताल में रविवार देर रात करीब एक बजे भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीज की हालत गंभीर थी। इलाज के दौरान सुबह करीब साढ़े चार बजे मरीज की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर तीमारदारों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया। मौके पर पहुंचे गार्ड ने सबको बाहर निकलने के लिए कहने लगा। इस पर तीमारदार और गार्ड आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हो गई।

मौके पर पहुंचे इनडोर ड्यूटी में तैनात डॉ. मिर्जा और आउटडोर में तैनात डॉ. मनीष श्रीवास्तव से भी हाथापाई की। इसी बीच मरीज के साथ मौजूद महिला तीमारदार ने स्टाफ नर्स मोनिका को थप्पड़ मार दिया। इमरजेंसी में हंगामे के कारण इलाज पूरी तरह बंद हो गया। 

घटना की जानकारी सोमवार को तड़के करीब पांच बजे वजीरगंज पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। महिला तीमारदार के मारने से नर्स मोनिका बुरी तरह बेसुध हो गई। इसके बाद अस्पताल के सीएमएस ने आराम के लिए नर्स मोनिका को एक हफ्ते तक के लिए छुट्टी पर भेज दिया।

लोहिया : सपा नेता बता युवकों ने स्टाफ को पीटा

ruckus in balrampur and lohiya hospital lucknow
अस्पताल में कई घंटे रही अफरातफरी - फोटो : amar ujala

गोमतीनगर के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में सोमवार को ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और फॉर्मासिस्ट को मरीज के साथ आए पांच लड़कों ने जमकर पीट दिया। पांचों ने पहले खुद को सपा नेता बताया था। 

इसके बाद चार लड़के फरार हो गए, पर एक को डॉक्टरों ने पकड़ कर गोमतीनगर पुलिस के हवाले कर दिया।  इसी बीच एक लड़के को पुलिस ने पकड़ लिया और गोमतीनगर पुलिस के हवाले कर दिया। दरअसल बाराबंकी के राजमोहन (40) को पेट दर्द की शिकायत के बाद दोपहर करीब ढाई बजे परिवारीजन लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे।

इमरजेंसी में बेड फुल होने की बात कहकर डॉक्टरों ने थोड़ा इंतजार करने को कहा। इस पर राजमोहन के साथ मौजूद एक युवक ने अपने दोस्तों को फोन कर बुला लिया। इमरजेंसी में मौजूद डॉ. कासिम, डॉ. मीनाज और फॉर्मासिस्ट सरन श्रीवास्तव को सभी युवकों पहले बताया कि वे सपा नेता है। 

इसके बाद खुद को ग्राम विकास मंत्री अरविंद सिंह गोप का पीए बताने लगे। डॉक्टरों ने कहा कि बेड खाली होते ही भर्ती कर लेंगे। यह सुनती ही गुस्साए युवकों ने डॉक्टरों व स्टाफ पर हमला बोल दिया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों को थप्पड़ मारने के साथ युवकों ने फॉर्मासिस्ट व महिला नर्सिंग स्टाफ को भद्दी-भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया।

हंगामा होता देख मरीज व तीमारदार वहां से चले गए। डॉक्टरों व स्टाफ ने मारपीट करने वाले युवकों में से एक इंदिरानगर के कमल मिश्रा (23) को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। इसके बाद मौके पर विभूतिखंड थाने से एसएसआई अभिषेक तिवारी और एससीपी देवेंद्र सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। डॉक्टरों ने चेतावनी दे दी कि अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वो कामकाज पूरी तरह बंद कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed