फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ruckus in Babapurwa, attack on family, stone pelting in front of police

Lucknow News: बाबापुरवा में बवाल, परिवार पर हमला, पुलिस के सामने पथराव

Fri, 05 Apr 2024 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in Babapurwa, attack on family, stone pelting in front of police
लखनऊ। पेपर मिल काॅलोनी के नया बाबापुरवा इलाके में महानगर पुलिस की लापरवाही से मामूली मारपीट की घटना बवाल में तब्दील हो गई। पीड़ित की पहली शिकायत पर पुलिस खानापूरी करके लौट गई। इससे दबंगों के हौसले बढ़ गए।
विज्ञापन

इसके बाद दबंगों ने एक के बाद दो बार पीड़ित के घर में घुसकर पूरे परिवार को पीटा। धारदार हथियार और लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे दबंगों ने पीड़ित परिवार को सड़क पर भी दौड़ाकर मारा। जमकर पथराव भी किया। आखिर में पुलिस अधिकारी सक्रिय हुए। तब मामले में एफआईआर दर्ज की और धरपकड़ शुरू की। इलाके में पुलिस के साथ पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन

नया बाबापुरवा निवासी कल्लू उर्फ अरमान पठान पेशे से पेंटर हैं। बुधवार रात करीब नौ बजे वह दही लेने गए थे। लौटते वक्त मोहल्ले में हो रहे एक विवाद को देखने लगे। इसी दौरान छोटू, बाबू, हिमांशु, लालू, अक्कू, विक्कू आदि ने उनसे गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध पर उन्हें जमकर पीटा। वहां से भागकर वह घर पहुंचे। कल्लू के मुताबिक, सूचना पर पहुंची पुलिस खानापूरी कर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे उक्त आरोपियों ने कल्लू के घर पर धावा बोल दिया। कल्लू व उनकी पत्नी रानी खान के साथ मारपीट की। इलाकाई लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। कुछ देर बाद फिर पुलिस पहुंची, लेकिन रवैया वही रहा। नतीजतन दोपहर करीब 12 बजे लाठी-डंडों व धारदार हथियार से लैस होकर आरोपियों ने दोबारा पीड़ित के घर धावा बोल दिया। कल्लू और उसके भांजे शाहरुख व भांजी हुमैरा को भी पीटा। तब जाकर पुलिस ने आरोपियों पर बलवा, मारपीट, गंभीर चोट लगने की धारा में एफआईआर दर्ज की। हालांकि, गंभीर धाराएं नहीं लगाई हैं। पीड़ित का कहना है कि अगर पहली शिकायत पर ही पुलिस कार्रवाई करती तो आरोपियों के हौसले न बढ़ते।

वीडियो बनाते दिखे पुलिसकर्मी
घटना से संबंधित कई वीडियो सामने आए। इसमें आरोपी पक्ष पथराव करता दिख रहा है। ये पथराव पुलिस के सामने होता रहा, वहां मौजूद पुलिसकर्मी कार्रवाई के बजाय वीडियो बनाते नजर आए।

संवेदनशील मामले में लापरवाही
महानगर पुलिस की मामले में बड़ी लापरवाही रही। ये तब जब मामला संवेदनशील था। जोन में बड़े-बड़े अफसर तैनात हैं। दो दिन पहले ही इलाके में बड़ा हादसा भी हुआ था। फिर भी घोर लापरवाह बरती गई।


आरोपी भाग निकले, तलाश जारी
एडीसीपी सेंट्रल मनीषा सिंह ने बताया कि आरोपी पक्ष ने ही पथराव किया था। वीडियो फुटेज से उनकी तस्दीक की जा रही है। वारदात के बाद से आरोपी भागे हुए हैं। दो-तीन टीमें तलाश में लगाई गई हैं। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed