{"_id":"5a3e13484f1c1bee688c36fd","slug":"ruckus-from-a-woman-s-call-at-lucknow-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ एयरपोर्ट पर युवती के कॉल से मचा हड़कंप , दी थी ये जानकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ एयरपोर्ट पर युवती के कॉल से मचा हड़कंप , दी थी ये जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 23 Dec 2017 02:01 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ एयरपोर्ट पर स्थित ओमान एयर के ऑफिस में युवती ने 23 दिसंबर की फ्लाइट से सऊदी जा रहे मोहम्मद शुएब के पास विस्फोटक होने की जानकारी देकर हड़कंप मचा दिया। ओमान एयर के सर्विस मैनेजर सत्यजीत सिंह राठौर से सूचना पाकर पुलिस ने युवती के नंबर पर कॉल की लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
हालांकि, अगले ही दिन युवती ने दोबारा फोन कर कहा कि किसी ने उसे मजाक में यह जानकारी दी थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि राठौर की तरफ से एफआईआर दर्ज करके युवती को बयान के लिए बुलवाया गया है। युवती ने ओमान एयर के एयरपोर्ट स्थित ऑफिस में 11 दिसंबर की दोपहर साढ़े बारह बजे कॉल की थी।
उसकी कॉल में आवाज स्पष्ट न होने के चलते सर्विस मैनेजर सत्यजीत सिंह राठौर ने अपना मोबाइल नंबर देते हुए उस पर कॉल करने को कहा। युवती ने उनके मोबाइल पर कॉल करके बताया कि 23 दिसंबर को मो. शुएब ओमान एयर की फ्लाइट से सऊदी अरब जा रहा है। वह अपने साथ विस्फोटक ले जा रहा है।
विज्ञापन
युवती ने यह भी कहा कि शोएब से उसकी मुलाकात मेट्रीमोनियल साइट के जरिए हुई थी। दोनों के बीच शादी की बातचीत चल रही थी, लेकिन इसी दौरान शुएब ने उससे 60 हजार रुपये ठग लिए। युवती का आरोप है कि शुएब ने शादी का झांसा देकर कई अन्य युवतियों से भी रुपये ठगे हैं।

मामले की छानबीन की जा रही है
UP Police
युवती ने बताया कि उसे किसी ने फोन कर बताया है कि शुएब संदिग्ध गतिविधियों में शामिल है और 23 दिसंबर को विस्फोटक लेकर सऊदी जा रहा है। युवती का फोन आते ही सत्यजीत सिंह राठौर के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सरोजनीनगर पुलिस ने युवती का नंबर लेकर उससे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।
अगले दिन 12 दिसंबर की दोपहर 12.29 बजे फिर युवती के मोबाइल नंबर से सत्यजीत सिंह के पास कॉल आई। युवती ने कहा कि मोहम्मद शुएब के विस्फोटक लेकर सऊदी जाने की बात गलत है। किसी ने उसे मजाक में यह जानकारी दी थी जिसकी वजह से उसने एयरपोर्ट पर फोन कर दिया था। इंस्पेक्टर ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।