फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ruckus during day regarding installation of Ambedkar statue in Lucknow platform also built in another village

UP: आंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर दिन में बवाल, रातोंरात दूसरे गांव में भी बनाया चबूतरा; पुलिस तैनात

Sun, 13 Apr 2025 01:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 13 Apr 2025 01:36 PM IST
सार

लखनऊ में आंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर शनिवार को एक गांव में बवाल हो गया था। यहां पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। वहीं रातोंरात एक दूसरे गांव में भी प्रतिमा स्थापित करने के लिए चबूतरा बना दिया गया। तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। 

विज्ञापन
ruckus during day regarding installation of Ambedkar statue in Lucknow platform also built in another village
खंतारी गांव में ट्री गार्ड से ढकी आंबेडकर प्रतिमा - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी लखनऊ में शनिवार को रातोंरात एक और गांव में आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए चबूतरे का निर्माण करा दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। लोगों से बात करके जानकारी ली। तनाव की स्थिति न पैदा हो, इसके लिए पुलिस तैनात है। 

विज्ञापन


इससे पहले बख्शी का तालाब क्षेत्र के मवई खंतारी गांव में प्रतिमा स्थापित कर दी गई। इसे हटाने को लेकर शनिवार को बवाल हो गया था। इसमें ग्रामीणों की पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। यहां रविवार को भी मामला गर्म रहा। पुलिस और पीएसी बल तैनात है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: लखनऊ में 'जय भीम पदयात्रा' का आयोजन, उच्च शिक्षा मंत्री ने दिखाई हरी झंडी; युवाओं को किया प्रेरित
विज्ञापन
विज्ञापन


ताजा मामला महिंगवा क्षेत्र के शिवपुरी गांव का है। खंतारी गांव में हुए बवाल के बाद रातोंरात यहां आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए चबूतरे का निर्माण कर दिया गया। जानकारी मिली तो मामले की गंभीरता और हंगामे की आशंका को देखते हुए अधिकारियों ने मौके पर पुलिस बल भेजा। उधर, खंतारी गांव में रविवार को भी पीएसी और पुलिस बल तैनात रहा। अग्निकांड को लेकर दमकल कर्मी भी मुस्तैद रहे। प्रतिमा को चारों ओर से ट्री गार्ड से ढक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed