{"_id":"5fd75fd51320a83a4a38348f","slug":"rtpcr-and-rapid-antigen-tests-should-be-done-in-sufficient-numbers-chief-minister-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन टेस्ट पर्याप्त संख्या में किए जाएं : मुख्यमंत्री योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन टेस्ट पर्याप्त संख्या में किए जाएं : मुख्यमंत्री योगी
Mon, 14 Dec 2020 06:21 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 14 Dec 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के उपचार एवं बचाव की प्रभावी व्यवस्था को बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों को बेहतरीन उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोविड-19 की मेडिकल टेस्टिंग की प्रभावी व्यवस्था निरंतर बनी रहे। इसके लिए प्रतिदिन पर्याप्त संख्या में आरटीपीसीआर तथा रैपिड एंटीजन टेस्ट किए जाएं।
मुख्यमंत्री सोमवार को अपने सरकारी आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि विशेषज्ञ डॉक्टर कोविड वॉर्ड में नियमित राउंड लें। अस्पतालों में दवाओं, मेडिकल उपकरण तथा ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता रहे। उन्होंने कहा कि लोगों को कोविड-19 से बचाव के संबंध में लगातार जागरूक किया जाए। उन्होंने सरकारी चिकित्सा संस्थानों की व्यवस्था सुधारने के निर्देश देते हुए कहा कि जनता को गुणवत्तापरक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग, मुख्य सचिव आर.के. तिवारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
सीएम योगी ने कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन के लिए आवश्यक वैक्सीनेटर्स तैयार करने के लिए प्रशिक्षण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। वैक्सीनेटर्स को प्रशिक्षण आसान भाषा में दिया जाए, ताकि उन्हें समझने में आसानी हो। राज्य सरकार की ओर से कोरोना वैक्सीन के प्रभावी व सुरक्षित स्टोरेज के लिए कोल्ड चेन स्थापित करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इस पर शीघ्रता से कार्यवाही की जाए।