फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rto issues notice to rickshaw association

आरटीओ का चला डंडा, किराया सूची निरस्त

Sat, 21 Sep 2013 09:16 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sat, 21 Sep 2013 09:16 AM IST
विज्ञापन
rto issues notice to rickshaw association

परिवहन प्राधिकरण ने लखनऊ ऑटो रिक्शा थ्री व्हीलर्स महासंघ द्वारा मनमाने तरीके से जारी की गई किराया सूची को गंभीरता से लिया।

विज्ञापन


प्राधिकरण ने आरटीओ (संभागीय परिवहन अधिकारी) को इसके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। आरटीओ ने महासंघ पदाधिकारियों को तत्काल किराया सूची निरस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


देर रात किराया सूची को निरस्त करते हुए महासंघ ने बढ़ा किराया वापस ले लिया। आरटीओ ने किराए के विवाद को सुलझाने के लिए शनिवार को संशोधित नई किराया सूची जारी करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीओ एपी सिंह ने शुक्रवार को बताया कि महासंघ अध्यक्ष पंकज दीक्षित सहित अन्य पदाधिकारियों को मनमाने तरीके से किराया सूची जारी करने पर तलब किया गया था।

उनकी किराया सूची एवं आरटीओ की किराया सूची का मिलान किया गया। महासंघ की सूची में कई रूट पर किराया आरटीओ की सूची से भिन्न पाया गया। एपी सिंह ने बताया कि पंकज दीक्षित को नोटिस जारी करके किराया सूची निरस्त करने का निर्देश दिया गया।


ऐसा न होने पर महासंघ की मान्यता निरस्त करने सहित धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। किराया तय करने के लिए संशोधित सूची तैयार हो रही है, जो शनिवार को जारी कर दी जाएगी।

वहीं, महासंघ अध्यक्ष दीक्षित ने बताया कि उन्होंने 5.90 रुपये प्रति किमी के रेट से रूट की दूरी नाप करके किराए की गणना की है।

उनके किराए की गणना में कोई खामी नहीं है। फिर भी आरटीओ के निर्देश पर किराया सूची को निरस्त कर दिया गया है। ऑटो ऑपरेटर शनिवार को पुराने किराए पर ही किराया वसूलेंगे।


महासंघ द्वारा किराया सूची जारी किए जाने पर अधिकतर सवारियों को कोई आपत्ति नहीं थी। लेकिन किराया बढ़ाने के बावजूद ऑटो चालक ज्यादा सवारियां बैठा रहे थे।

आरटीओ के चेकिंग दस्ते ने शुक्रवार को तय से अधिक सवारी बैठाने पर 30 से अधिक ऑटो ऑपरेटरों के खिलाफ कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed